Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार बेहतर आपदा तैयारियों के लिए एसओपी को आगे बढ़ाएगी- जावेद मुस्तफा मीर

‘20 लाख सैंड बैग, 30 नई नौकाएं, 20 रबड़ नौकाएं खरीदी जाएंगी’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Jun 2018

Last updated on: Jun 06, 2018, 00:00 IST

आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एंव पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु सरकार की तैयारियों के आकलन हेतु आयोजित अधिकारियों की आज एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षकता करते हुए कहा कि सरकार सभी हितधारकों के लिए एक उचित मानक संसाधन प्रक्रिया (एसओपी) स्थापित करेगी जो राज्य में किसी भी आपदा और प्राकृतिक आपदा के मामले में उनकी समर्पण भाव तथा तालमेल के साथ काम करने में मदद करेगी। मुख्य सचिव बी.बी. व्यास, आरएंडबी के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, एफसीएसएंडसीए आयुक्त सचिव डॉ. अब्दुल रशीद, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, डीएमआरआरआर सचिव तलत परवेज, एडीजी (सुरक्षा) मुनीर अहमद खान, दमकल एवं आपातकालीन सेवा निदेशक आर.टी.दुबे, आरएंडबी के मुख्य अभियंता निसार अहमद भटट, एनडीआरएफ कमांडैंट रवी कुमार, एसएमसी श्रीनगर के एसई सरताज सिंह, जेटीएफआरपी के सीईओ विनोद शर्मा, आईएंडएफसी के मुख्य अभियंता एम.एम. शाहनवाज, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण निदेशक आमिर अली, एनडीएमए, एसडीआरएफ तथा मौसम विभाग के वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। 

मंत्री ने एक माह के भीतर जिला स्तर पर आपातकालीन परिचालन के लिए (ईओसी) को मजबूत बनाने के निर्देश दिये ताकि किसी भी स्थिति में लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार भूकंप, बाढ़, तुफान, बादल फटने या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा के चलते किसी भी प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए एक तंत्र स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि प्राकृतिक आपदाओं का कोई निश्चित समय नहीं है लेकिन किसी आपात स्थिति से निपटने की अग्रिम तैयारी की जानी चाहिए।  मंत्री को जानकारी दी गई कि झेहलम-तवी बाढ़ बहाली परियोजना के तहत भारत सरकार ने झेहलम नदी की ड्रेजिंग, जिसे 2015 में शुरू किया गया था, के लिए 399.29 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई है। इसके अतिरिक्त उन्हें बताया गया कि श्रीनगर में 90 प्रतिशत डेªजिंग कार्य पूरा हो चुका है जबकि बारामुला तथा अन्य क्षेत्रों में 81 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया है। आईएंडएफसी विभाग कश्मीर को एक टीम बनाने के निर्देश दिये गये जो किसी भी बाढ़ स्थिति को कम करने के लिए ड्रेजिंग के प्रभाव का आकलन करेगी। तैयारियों तथा आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए मुख्य सचिव बी.बी. व्यास ने सम्बंधितों को योजना विभाग को 30 नौकाओं तथा 20 रबड़ नौकाओं की खरीद के लिए प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिये ताकि तदानुसार धनराशि जारी की जा सके। उन्होंने उन्हें 50 लाख की लागत के 20 लाख रेत बैग की खरीद के लिए एक प्रस्ताव पेश करने के निर्देश भी दिये। यह निर्णय लिया गया कि सभी उपायुक्त राशन स्टोरों की स्थापना के लिए अपने सम्बंधित जिलों में सुविधा जनक स्थलों की पहचान सुनिश्चित करेंगे। 

शहर की डिवाटरिंग से सम्बंधित बैठक में बताया गया कि किसी भी स्थिति के मामले में तत्काल डिवाटरिंग के लिए एक प्रभावित तंत्र स्थापित किया जाएगा। यह भी बताया गया कि शहर में 80 पम्पिंग स्टेशन सेवा में हैं जबकि एसएमसी अधिकारियों के पास 114 डिवाटरिंग पम्प उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त यह भी कहा गया कि आर्थिक पुनर्निर्माण एजैंसी (ईरा) द्वारा 24 डिवाटरिंग तथा विश्व बैंक वित्तय पोशण के तहत 49 स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। बैठक में किसी भी घटना से निपटने के लिए संचार प्रणाली, लोगों की निकासी, टैªक्टरों, ट्रकों और टिप्परों के आऊटसोर्सिंग के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई। यह बताया गया कि भारतीय मौसम विभाग समय पर मौसम पूर्वानुमान की रिकार्डिंग और प्रसार के लिए शीघ्र ही राज्य में 3 और डोप्लर स्थापित करेगा। ऊर्जा विकास विभाग को एक आपदा प्रबंधन इकाई स्थापित करने के निर्देश दिये गये जिसमें प्रतिक्रिया टीम के नामिक सदस्यों के साथ एक नियंत्रण कक्ष होगा। इसके अतिरिक्त सभी उपायुक्तों को तुरंत एक अभ्यास ड्रिल करने के निर्देश दिये गये जो अन्यथा निकासी, संचार और सम्पर्क योजना की तैयारी की जांच करेगा। 

 

Tags: Javid Mustafa Mir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD