Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाम लाल चौधरी ने एमएमएस रिपोर्ट सौंपी

सम्बंधितों से निर्धारित समय में डीपीआर तैयार करने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Jun 2018

Last updated on: Jun 06, 2018, 00:00 IST

पीएचई, सिचंई एवं बाढ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों चरण-2 के ढांचागत बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने हेतु मैथेमेटिकल माडल स्टडीज़ (एमएमएस) को अंतिम रूप देने की विस्तृत चर्चा की। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री मीर जहुर अहमद भी बैठक में उपस्थित थे। जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों के ढांचागत बाढ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की तैयारी हेतु एमएमएस आयोजित करने हेतु सैट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन पुणे द्वारा किये गये तकनीकी तथा भौतिक कार्य पर संतुश्टि जताते हुए मंत्री ने औपचारिक रूप से वापकोस को कार्रवाई के लिए एमएमएस की अंतिम रिपोर्ट सौंपी। यह उल्लेखनीय है कि 2014 के बाद सरकार जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों के बाढ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए एक बडी परियोजना बनाने पर कार्य कर रही है। 

परियोजना का पहला चरण पहले से ही पूरा किया जा चुका है जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे है। मैथेमेटिकल माडल स्टडीज के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री को सैट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन पुणे द्वारा आयोजित एमएमएस मामले के अध्ययनों के सभी पहलुओं के बारे में बताया गया। परियोजना से सम्बंधित अल्प सूची मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पीएचई सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण सचिव एम राजू, मुख्य अभियंता एफएमओ, केन्द्रीय जल आयोग नई दिल्ली, आईबीओ-सीडब्ल्यूसी चडीगढ के मुख्य अभियंता, सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे के निदेशक, आईएंडएफसी कश्मीर के मुख्य अभियंता, मोनिटरिंग एंड अपरेजल सीडबल्यूसी जम्मू निदेशक, वित्तय, पीएचई पीएचई सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण निदेशक तथा वापकोस लिः के कार्यकारी निदेशक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sham Lal Chowdhery

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD