Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

प्रधानमंत्री ने वीडियो ब्रिज के माध्यम से देश भर के नवाचारियों एवं स्टॉर्ट अप उद्यमियों से संवाद किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2018

Last updated on: Jun 06, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के युवा नवाचारियों एवं स्टॉर्ट अप उद्यमियों से वीडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद किया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियो ब्रिज के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा संवाद करने की कड़ी में यह चौथा ऐसा कार्यक्रम है। भारत के युवाओं के रोजगार प्रदाता बनने से खुश प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवा जनसंख्या के फायदों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि स्टार्ट अप की सफलता के लिये पर्याप्त पूंजी, साहस और लोगों से जुड़ना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय की तुलना में अब चीजें बदल गयी हैं जबकि स्टार्ट अप का मतलब केवल डिजिटल और तकनीक पर आधारित नवाचार था। उन्होंने कहा कि अब विविध क्षेत्रों में स्टार्ट अप उद्यमी हैं। स्टार्ट अप 28 राज्यों, 6 संघीय क्षेत्रों और 419 जिलों में दर्ज किये गये हैं। इनमें से 44%स्टार्ट अप द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के शहरों में पंजीकृत किये गये हैं क्योंकि स्टार्ट अप इंडिया उनके क्षेत्रों में नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दे रहा है। इसके अलावा 45% स्टार्ट अप महिलाओं द्वारा शुरू किये गये हैं। श्री नरेंद्र मोदी ने विस्तार से बताया कि कैसे उनकी सरकार के कार्यकाल में पेटेंट और ट्रेडमार्क के लिये आवेदन करना आसान बन गया है। सरकार ने ट्रेडमार्क के आवेदन के लिये 74 फार्मों की जरूरत को घटाकर 8 कर दिया है जिसका नतीजा है कि पिछली सरकार की तुलना में पिछले तीन सालों में ट्रेडमार्क के पंजीकरण में तीन गुने की बढ़त हुई है। युवा उद्यमियों से संवाद में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये का 'फण्ड ऑफ फण्ड्स' बनाया है ताकि युवा उद्यमियों को उनके स्टार्ट अप के लिये पूंजी की कमी ना पड़े और युवाओं को नवाचार के लिये सुविधा दी जा सके।इस 'फण्ड ऑफ फण्ड्स' के जरिेये 1,285 करोड़ रुपये मुहैया कराये जा चुके हैं, जिससे वेंचर फण्ड में अब तक कुल 6,980 करोड़ रुपये की राशि को जुटाया जा सका है। 

स्टॉर्ट अप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के लिये सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी देते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट इ-मार्केट प्लेस (जीईएम) को स्टार्ट अप इंडिया पोर्टल से जोड़ दिया गया है ताकि स्टार्ट अप्स अपने उत्पाद सरकार को बेच सके। स्टार्ट अप्स को 3 साल के लिये आयकर भुगतान से छूट दी गयी है। 6 श्रम और 3 पर्यावरण कानूनों में बदलाव किया गया है जिससे युवा उद्यमियों को अब केवल स्व-प्रमाणित दस्तावेज देने की जरूरत है। सरकार ने स्टार्ट अप इंडिया हब के नाम से एक डिजिटल मंच भी शुरू किया है जिसमें स्टार्ट अप और इसके पारिस्थितकी तंत्र से जुड़ी सारी जानकारियों उद्यमियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। प्रतिभागियों से बात करते हुये श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं में नवाचार और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने कई प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया है जैसे अटल न्यू इंडिया चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकॉथान एवं एग्रीकल्चर ग्रैण्ड चैलेंज। प्रधानमंत्री ने उनकी सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भारत और सिंगापुर के नवाचारियों के बीच मुकाबला आयोजित करने और स्मार्ट इंडिया हैकाथान आयोजित करने के संबंध में हुई बातचीत का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। युवाओं में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिये देश भर में 8 शोध पार्क और 2,500 अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना की गयी है। नवाचारियों को संबोधित करते हुये श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं का आह्वाहन किया कि वे कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव पर नये विचार सामने लायें। उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' के साथ ही 'डिजायन इन इंडिया' भी उतना ही आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सतत रूप से नवाचार के लिये प्रोत्साहित किया और मंत्र दिया कि या तो 'नयी खोज करों या फिर जड़ बनों'।प्रधानमंत्री से संवाद करते हुये युवा उद्यमियों ने बताया कि कैसे स्टार्ट अप इंडिया पहल के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं ने नये स्टार्ट अप स्थापित करने में उनकी मदद की है। उद्यमियों एवं नवाचारियों ने कृषि क्षेत्र से लेकर ब्लॉक चेन तकनीक तक के क्षेत्र में उनके आविष्कारों के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। अटल टिंकरिंग लैब्स से संबंधित स्कूल के बच्चों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने आविष्कार साझा किये। प्रधानमंत्री ने स्कूली छात्रों की उनकी वैज्ञानिक क्षमताओं के लिये सराहना की और उन्हें ऐसे और नवाचारों के लिये प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने 'भारत में नवाचार' को एक जन आंदोलन बनाने का सुस्पष्ट आह्वाहन किया। उन्होंने नागरिकों से अपने विचार और नवाचारों को हैशटैग #InnovateIndia के जरिये साझा करने के लिये भी प्रोत्साहित किया।  

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD