Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में नमामि गंगे परियोजनाओं की समीक्षा की

मुनि-की-रेती और स्‍वर्गाश्रम परियोजना स्‍थलों का दौरा किया, अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऋषिकेश , 04 Jun 2018

Last updated on: Jun 04, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नगर की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए ऋषिकेश का दौरा किया। शनिवार रात में डॉ. सिंह स्‍वर्गाश्रम परियोजना स्‍थल पहुंचे, जहां नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 5197 करोड़ रुपये की लागत से सीवर परिशोधन संयंत्र (एसटीपी) का उन्‍नयन किया जा रहा है। इस संयंत्र की क्षमता तीन मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) है। यह परियोजना जल्‍द ही पूरी हो जाएगी। राज्‍य मंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। रविवार को डॉ. सिंह ने मुनि-की-रेती में चल रहे एसटीपी तथा अवरोध व मार्ग परिवर्तन (आई एंड डी) परियोजना स्‍थलों का दौरा किया, जहां वृहद सीवर प्रबंधन पैकेज के लिए 80.45 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। मुनि-की-रेती में दो एसटीपी (5 एमएलडी+7.5 एमएलडी), 2 सीवर पम्पिंग स्‍टेशन तथा सीवर लाइन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। डॉ. सिंह ने ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट का भी भ्रमण किया और वहां के सीवर पम्पिंग स्‍टेशन का जायजा लिया। परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए डॉ. सिंह ने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का आग्रह किया। मुनि-की-रेती की परियोजना मार्च, 2019 तक पूरे हो जाने की उम्‍मीद है।      

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD