Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इस वर्ष बजट में 30 नई योजनाओं की घोषणा : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

चम्बा , 01 Jun 2018

Last updated on: Jun 01, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा जिले के सलूणी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तुत बजट में 30 नई योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 26 मई को केन्द्र सरकार के चार साल के कार्यकाल के पूरा होने पर लोगों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीन नई योजनाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ‘जन मंच योजना’ से जन शिकायतों का निवारण लोगों के घरद्वार पर सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायतों को लोग ऑनलाइन भी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश ‘गृहणी सुविधा योजना’ आरम्भ की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में कोई भी परिवार गैस कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना’ शुरू की गई है।श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के पांच माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के हर क्षेत्र और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता गत पांच माह की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछ रहे हैं, पर क्या वे 50 वर्षों से अधिक समय तक केन्द्र में सत्तासीन रही। कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों और कार्य का हिसाब भी देंगे घ् उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार राज्य सरकार की उपलब्धियों को पचा नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनने को तैयार है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है। 

उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उदेश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलूणी को 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्यन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सलीण-कलोर वन सड़क को राज्य लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे इसे आगे बढ़ाने व रख-रखाव में सहायता मिलेगी। उन्होंने उच्च विद्यालय चलाणू को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा के अतिरिक्त फट्टा में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने सलूणी में अग्निशमन केन्द्र खोलने व स्टेडियम में ड्रेसिंग कक्ष के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तथा लचोरी स्टेडियम के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स (ठत्प्ब्ै) के वित पोषण से डलहौजी क्षेत्र की 20 पंचायतों के लिए जलापूर्ति योजना प्रारम्भ की जाएगी। श्री जय राम ठाकुर ने डिपटी रेंजर श्री अशोक कुमार के दुखद निधन की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुःख व्यक्त किया तथा डिपटी रेंजर के परिजनों को चार लाख रुपये देने की घोषणा के अतिरिक्त घायलों के निःशुल्क चिकित्सा उपचार की घोषणा भी की। इससे पहले उन्होंने 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 1100 मीट्रिक टन की क्षमता वाले हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सुल्तानपुर स्थित गोदाम की आधारशिला भी रखी। उन्होंने रोहला नाला में सीआरएफ के तहत बाथरी सुन्दला लैंगरा, जम्मू कश्मीर सीमा रोड़ पर 40 मीटर स्पैन डबल लेन पुल की आधारशिला रखी। जिसके निर्माण पर 3.10 करोड़ रुपये व्यय होंगे।मुख्यमंत्री को इस अवसर पर व्यापार मण्डल लचोरी द्वारा सिक्कों में तोला गया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा 4.11 करोड़ रुपये की लागत से सलान्दरी नाला में सीआरएफ के तहत 30 मीटर स्पैन डबल लेन पुल की आधारशीला रखी गई।

मुख्यमंत्री ने ब्रागंल में 2.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 के.वी. मानव रहित उप केन्द्र का भी उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि यह उप स्टेशन भलेई, वांगल, भुनार, मझैहली, सालवान और पडाल क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और इससे चम्मा जिले में 16 पंचायतों के 25 गांवों की 25000 से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली छात्रों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद श्री शान्ता कुमार ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकारों के कार्यकाल के दौरान अधिकांश कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों और कमजोर लोगों का उत्थान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य की विकास की मांगों के प्रति उदार रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई स्वास्थ्य बीमा योजना से 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों कों सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चम्बा जिले में शीघ्र ही एक पासपोर्ट कार्यालय खोला जाएगा। उन्होंने सलूणी में स्टेडियम के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।जिला भाजपा अध्यक्ष श्री डी.एस. ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र पिछले पांच वर्षों से उपेषित रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सिक्रिधार क्षेत्र में सीमेंट संयंत्र स्थापित करने का आग्रह किया, जो कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार प्रदान करने के अतिरिक्त क्षेत्र के आर्थिक उत्थान में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।भाजपा मण्डल डलहौजी के प्रधान श्री विजय ठाकुर तथा सलूणी से भाजपा नेता मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री किशन कपूर, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हंसराज, भटियात के विधायक श्री विक्रम जरयाल, विधायक भरमौर श्री जिया लाल कपूर, विधायक चम्बा श्री पवन नैयर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजाबली, पूर्व विधायक श्रीमती रेणु चड्डा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक चम्बा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD