Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समर्पण व इच्छाशक्ति से कार्य करें कृषि अधिकारी : आचार्य देवव्रत

शून्य लागत प्राकृतिक कृषि पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 May 2018

Last updated on: May 31, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कृषि, बागवानी व पशुपालन और अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों विशेषकर क्षेत्रीय कर्मियों से शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। राज्यपाल आज शिमला के निकट मशोबरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन, विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्राकृतिक कृषि खुशाल किसान योजना’’ के अन्तर्गत शून्य लागत प्राकृतिक कृषि पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबांधित कर रहे थे। यह शिविर कृषि, बागवानी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि पर आधारित तीन प्रशिक्षण शिविरों में लोगों के उत्साह को देखकर उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस कृषि पद्धति को अपनाने के लिए किसान वर्ग तैयार है। अब यह दायित्व किसानों से जुड़े संबद्ध विभागों का है कि वे इसके कार्यान्वयन में तेजी लाएं और ईमानदारी व पूर्ण समर्पण से इस दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना दबाव के इच्छाशक्ति से इस कार्य को करें और समझें। उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि जिस व्यवसाय को हमने चुना है और जिस विभाग में कार्यरत हैं, वहां रहते हुए अपने कार्यकाल में ईमानदारी से कार्य नहीं किया तो न केवल अपने साथ धोखा किया है बल्कि विभाग के साथ भी धोखा कर रहे हैं।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि रसायनिक खादों के अत्याधिक उपयोग के बावजूद भी आज उत्पादन घट रहा है और जिन फलदार पौधों पर रसायनिक स्प्रे की जाती है वह अधिक समय तक टिक नहीं पाता है। इससे स्पष्ट है कि जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है और पौधों की प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सिंचाई के लिए पानी की कमी हो रही है वह भी चिंता का विषय है। तैयार उत्पाद भी स्वास्थ्य के लिए कितने लाभप्रद हैं, यह विश्वास भी कम हो गया है। इसलिए, यह जरूरी है कि हम कृषि पद्धति में गुणात्मक सुधार लाएं जिसके लिए प्राकृतिक कृषि के विकल्प को गंभीरता से लागू करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कृषि से संबद्ध विभागों को शून्य लागत प्राकृतिक कृषि की ओर मूढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन के बिना प्राकृतिक कृषि अधूरी है, जिसके लिए विभाग को देसी नस्ल की गाय जिनमें मुख्यतः साहीवाल, लाल सिंधी, थारपार्कर इत्यादि शामिल हैं, को बढ़ावा देना चाहिए तथा नस्ल सुधार की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के फार्मासिस्टों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले चारे की जांच पर भी बल दिया तथा कहा कि यूरिया युक्त चारे की मिलावट से भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि खण्ड स्तर पर गऊ शालाओं के विकास पर बल दिया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को लेकर अपने अनुभव भी सांझा किए। इससे पूर्व, शून्य लागत प्राकृतिक कृषि के परियोजना निदेशक श्री राकेश कंवर ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि किसान यदि किसान प्राकृतिक कृषि को अपनाते हैं तो विभाग भी अपनी नीतियों में आवश्यक बदलाव लाएंगे। उन्होंने प्राकृतिक कृषि से संबंधित विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। कृषि विभाग के निदेशक डॉ. देस राज शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD