Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रेल मंत्रालय ने अपनी अत्‍याधुनिक ई-टिकट प्रणाली का नया यूजर इंटरफेस लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2018

Last updated on: May 30, 2018, 00:00 IST

सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में अपनाई जाने वाली सर्वोत्‍तम प्रथाओं को अपना कर उपयोगकर्ताओं (यूजर) को बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने संबंधी केन्‍द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के विज़न के अनुरूप रेलवे के ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल www.irctc.co.in  ने अब अपने नए यूजर इंटरफेस का बीटा वर्जन लांच किया है। नए लिंक में उपयोगकर्ताओं के अनुकूल और भी ज्‍यादा विशेषताएं हैं।‘डिजिटल इंडिया’ पहल ने सरकारी संगठनों के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करने और भारत के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने का मार्ग प्रशस्‍त कर दिया है। अत्‍याधुनिक ई-टिकट (एनजीईटी) प्रणाली सृजित कर रेलवे की नई ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली ने यात्रा की योजना एवं टिकटों की खरीद को स्‍वत: स्‍वरूप प्रदान कर रेल टिकटों की बुकिंग के तौर-तरीकों को आसान एवं और भी ज्‍यादा तेज कर दिया है।वर्तमान समय में भारतीय रेलवे में कुल आरक्षित टिकटों के लगभग दो तिहाई की ऑनलाइन बुकिंग ही होती है।

नए यूजर इंटरफेस की मुख्‍य विशेषताएं निम्‍नलिखित हैं :

ई-टिकटिंग वेबसाइट के नए इंटरफेस की लांचिंग के साथ ही यूजर अब बिना लॉग-इन किए भी रेलगाडि़यों के बारे में जानकारियां ले सकते हैं/सर्च कर सकते हैं और सीटों की उपलब्‍धता के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अत: ऐसे में उपयोगकर्ताओं का बहुमूल्‍य समय बचेगा। यूजर अब वेबसाइट पर फांट साइज बदल सकते हैं, ताकि वेबसाइट पर देखने में आसानी हो।नए रंग-रूप वाले इंटरफेस पर बेहतर श्रेणी-वार, रेलगाड़ी-वार, गंतव्‍य–वार, प्रस्‍थान/आगमन समय-वार और कोटा-वार, फिल्‍टर की व्‍यवस्‍था की गई है, ताकि अपनी यात्रा के बारे में योजना बना रहे यात्रियों को और ज्‍यादा सुविधा प्राप्‍त हो सके। ट्रेन संख्‍या, ट्रेन का नाम, प्रस्‍थान एवं गंतव्‍य स्‍टेशन और उनके बीच की दूरी, आगमन एवं प्रस्‍थान समय और यात्रा समय सहित ट्रेन संबंधी सारी सूचनाएं एक ही स्‍क्रीन पर उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था की गई है।इसके अलावा, कुछ नई विशेषताओं जैसे कि ‘माई ट्रांजैक्‍शंस’ पर नए फिल्‍टर की व्‍यवस्‍था की गई है, जहां यूजर अब यात्रा की तिथि पर आधारित बुक किए गए टिकटों, बुकिंग तिथि, आगामी यात्रा और पूर्ण हो चुकी यात्रा के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।उपभोक्‍ताओं के बुकिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए कई रोचक विशेषताएं जैसे कि ‘प्रतीक्षा सूची संबंधी पूर्व सूचना’ शुरू की गई हैं। इस खूबी का उपयोग कर यूजर अब यह जांच सकता है कि प्रतीक्षा सूची अथवा आरएसी टिकट के कन्‍फर्म होने की कितनी संभावना है। यह प्रौद्योगिकी किसी विशेष ट्रेन के ऐतिहासिक बुकिंग रुझान पर आधारित एल्गोरिदम का उपयोग करती है। इससे रेलवे की ऑनलाइन ई-टिकट बुकिंग प्रणाली में एक नई खूबी जुड़ जाएगी।नए रंग-रूप और एहसास वाली इस व्‍यवस्‍था के तहत यूजर को जो सुविधा मिल रही है, उसके तहत वे कुछ रेलगाडि़यों को छोड़कर अन्‍य सभी ट्रेनों के लिए पूरी अग्रिम आरक्षण अवधि यानी 120 दिनों तक के लिए बर्थ उपलब्‍धता के बारे में जानकारी ले सकते हैं। नई प्रणाली में यूजर बेहतर इंटरफेस के साथ टिकटों को रद्द करने, टिकटों की छपाई, अतिरिक्‍त एसएमएस के लिए अनुरोध, ‘विकल्‍प’ का उपयोग कर वैकल्पिक ट्रेन का चयन करने और आवश्‍यकता पड़ने पर ट्रेन पर चढ़ने के स्‍थान में परिवर्तन करने जैसी कई गतिविधियां पूरी कर सकते हैं।यूजर्स को इसके लिए निमंत्रण दिया गया है कि वे वेबसाइट के बीटा वर्जन का उपयोग करें और 15 दिनों तक इसके रूप-रंग, एहसास और उपयोग के बारे में प्रत्‍यक्ष अनुभव करें। इस अवधि के दौरान रेलवे इन यूजर्स से वेबसाइट में और ज्‍यादा परिवर्तन करने तथा इसमें बेहतरी के लिए आवश्‍यक सुझाव भी मांगेगी। इसके बाद नए इंटरफेस का बीटा वर्जन आईआरसीटीसी के ई-टिकट पोर्टल के पुराने इंटरफेस का स्‍थान ले लेगा, जिससे यूजर्स के लिए नए इंटरफेस पर काम करना और ज्‍यादा सुगम हो जाएगा।    

 

Tags: Railways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD