Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अश्विनी लोहानी ने भारतीय रेल की खाद्य सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा की

एक महीने की अवधि में सुधार के विभिन्न कदम उठाये जायेंगे सभी विक्रेताओं को ऑनलाइन खाद्य लाइसेंस पंजीयन प्रणाली के तहत लाया जायेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्विनी लौहानी ने आज रेल भवन में स्टेशनों तथा ट्रेनों में खानपान सुविधा और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीएमडी (आईआरसीटीसी), खाद्य सुरक्षा आयुक्त तथा सीईओ (एफएसएसएआई), रेलवे बोर्ड के सदस्य (वाणिज्य), महानिदेशक (स्वास्थ्य), रेलवे बोर्ड तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। खानपान सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सुधार के विभिन्न कदम उठाये जायेंगे। ऐसे सभी विक्रेताओं को, जो स्वयं खाद्य सामग्री बेचते हैं या फुटकर विक्रेता व अस्थायी दुकानदार हैं और जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से कम है या जिनकी उत्पादन क्षमता 100 किलो/ 100 लीटर प्रतिदिन से कम है,  एफएसएसएआई के लाइसेंस की आवश्यकता होगी। खाद्य व्यापार संचालन से जुड़ी इकाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है यदि उनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से अधिक है। विक्रेताओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन 15 दिनों के अंदर प्रारंभ होगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारतीय रेल के प्रत्येक मंडल को कवर करेंगे। इस कार्य में भारतीय रेल के 300 स्वास्थ्य निरीक्षक उनकी मदद करेंगे। 15 जुलाई, 2018 से खाद्य आपूर्तिकर्ताओं व विक्रेताओं का डेटाबैंक तैयार किया जाएगा। इसमें विक्रेताओं, ऑनलाइन पंजीयन तथा सैम्पल परीक्षण का विस्तृत ब्यौरा होगा। डीआरएम और वरिष्ठ डीसीएम पर मंडल स्तर का तथा सीसीएम पर जोन स्तर के डेटाबैंक का दायित्व होगा। 

 

Tags: RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD