Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सैयद बशरत अहमद बुखारी ने अखरोट, बादाम पर आयात शुल्क में वृद्धि का स्वागत किया

‘यह कदम घरेलू उत्पादकों की रक्षा करेगा, स्थानीय उत्पादन के लिए बाजार वरीयता में वृद्धि होगी’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

बागवानी, कानून, न्याय व संसदीय मामलों के मंत्री सैयद बशरत अहमद बुखारी ने आज केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया जिसमें अमेरिका और अन्य विकसित राष्ट्रों से आयातित बादाम और अखरोट सहित पांच उत्पादों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क बढ़ाया गया है। मंत्री ने कहा कि यह कदम सस्ते आयात को रोकेगा और घरेलू उत्पादकों की रक्षा करेगा जिन्हें अखरोट की अच्छी गुणवत्ता के बावजूद अंतरराष्ट्रीय आयात से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादन के लिए बाजार वरीयता भी बढ़ेगी। अनिवार्य रूप से, सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 8ए के तहत आयात शुल्क बढ़ाने के लिए ‘आपातकालीन शक्तियों’ का इस्तेमाल करते हुए वित्त मंत्रालय ने अखरोट पर बुनियादी सीमा शुल्क 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। बादाम पर भी शुल्क 65 रुपये प्रति किलोग्राम से 100 रुपये प्रति किग्रा हो गया है, जबकि गेहूं पर मूल सीमा शुल्क 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है। प्रोटीन कन्संट्रेट पर आयात अब 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के अधीन होगा। हालांकि, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक, प्रोटीन कन्संट्रेट पर और प्रोटीन पदार्थों पर 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 फीसदी तक कर दिया गया है।

 

Tags: Syed Basharat Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD