Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू कश्मीर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयास जारी- डॉ. देविन्द्र कुमार मन्याल

राज्य में स्वास्थ्य योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 21 May 2018

Last updated on: May 21, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. देविन्द्र कुमार मन्याल ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नड सांबा में एक अल्ट्रासाऊंड युनिट के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण तथा दूरदराज के क्षेत्रों पर विषेश बल देते हुए लोगों को उनके दरबाजे तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने पहले से ही राज्य सरकार के सहयोग से जम्मू तथा कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए निधि के स्तर को बढ़ाया है ताकि राज्य के दूरदराज तथा छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों को गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं और सुविधाएं मिल सकें। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिये ताकि लोग इन योजनाओं को अधिकतम लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं तथा कहा कि हमारी मुख्यमंत्री न केवल प्राथमिक बल्कि सभी द्धितीय तथा त्रितीय अस्पतालों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। 

इसके उपरांत मंत्री ने राजकीय हायर सकैंडरी स्कूल नड में राश्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उदघाटन भी किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आरबीएस के योजना का मुख्य उद्देश्य वित्तय देनदारियों से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने गरीबों को सहायता प्रदान करने हेतु विभिन्न स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं को तेजी से पूरा करने हेतु तत्काल कदम उठाने पर भी बल दिया। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके विभागों ने राज्यभर में आरबीएस के अंतर्गत 22 शिविरों को आयोजन किया है। उन्होंनंे यह भी बताया कि लोगों की निशुल्क जांच और दवाईयों के वितरण के लिए डाक्टरों की विभिन्न टीमें भी तैनात की गईं थी। परिवार कल्याण निदेशक डॉ. समीर मटटु, एनएचएम के एमडी डॉ. यशपाल शर्मा, सीएमओ सांबा, डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, छात्र तथा लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Dr Devinder Kumar Manyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD