Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने कीड़ी अफगाना में घटना वाले स्थान का जायजा लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 21 May 2018

Last updated on: May 21, 2018, 00:00 IST

विधानसभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने चड्ढा शुगर मिल कीड़ी अफगाना का दौरा किया और इस मिल से शीरा रिसाव की घटना बारे मिल प्रबंधकों व अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। मिल के शीरे के कारण ब्यास दरिया की मछलियां व अन्य जल जीवों के मरने पर गहरा दुख जताते हुए विधायक लाडी ने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक्सइयन कुलदीप सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने कहा कि मिल के शीरे के कारण जितनी बड़ी संख्या में मछलियां व अन्य जीव जन्तु मरे हैं, उसके लिए मिल प्रबंधन को बरी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा शीरे के टैंकों के पास सही प्रबंध न करने व अन्य कई तरह की कमियों के चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस सारी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। जांच मुकमल होने के बाद जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार द्वारा इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि मिल के घटिया प्रबंधों को संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समय रहते चैक क्यों नहीं किया। जो सरकारी अधिकारी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लाडी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुगर मिल को सील कर दिया गया है और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने की पेमेंट इस शुगर मिल की तरफ बकाया है, उसे दिलने के लिए सरकार मिल मालिकों व प्रबंधकों विरूद्ध ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि वातावरण व जल स्त्रोतों को नुकसान पहुंचाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए मिल प्रबंधकों से सही तकनीकि आवश्यकताएं व योग्यताएं पूरी करवाई जाएंगी। इस अवसर पर यकीन सिंह औलख, सोनू भल्ला, सतपाल सिंह औलख, गुरनाम सिंह अठवाल, डॉ. अवतार सिंह मिंटा, नरिंदर सिंह निंदी, हैपी पड्डा, कर्मबीर सिंह, कर्णबीर सिंह, हरबिंदर सिंह शाह, इकबाल मसीह, युसुफ मसीह, सर्बजीत सिंह, हीरा मसीह, सरपंच बचन सिंह, पीए गुरदीप सिंह, गगन आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Balwinder Singh Laddi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD