Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग द्वारा प्राईवेट बसों में भी वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का ऐलान

पंजाब रोडवेज़ और पनबस के बस ट्रैकिंग सिस्टम मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम के कामकाज की की समीक्षा

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Vehicle Tracking System, Punjab Roadways, PUNBUS, Bus Tracking System Monitoring, Kulbir Singh Zira, Balwinder Singh Laddi, Davinder Singh Ghubaya, K Siva Prasad, Bhupinder Singh.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Oct 2021

Last updated on: Oct 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज ऐलान किया कि सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किये गए वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (वी.टी.एस.) को आगे बढ़ाते हुये अब यह प्रणाली राज्य में चल रही सभी प्राईवेट बसों में भी लगाई जायेगी।यहाँ पंजाब रोडवेज़ और पनबस के मुख्यालय में बस ट्रैकिंग सिस्टम मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम के कामकाज की समीक्षा करते हुये श्री राजा वड़िंग ने बताया कि प्राईवेट ऑपरेटरों की बसों की कारगुज़ारी सुरक्षा के लिहाज़ से संतोषजनक न होने के कारण प्राईवेट बसों में भी वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाना यकीनी बनाया जायेगा। इसी दौरान परिवहन मंत्री ने सिस्टम के कामकाज की जांच करने के लिए अलग-अलग डिपूओं के कई जनरल मैनेजरों, ड्राइवरों और कंडकटरों को फ़ोन करके सिस्टम की कार्यकुशलता की जांच की।परिवहन मंत्री ने बताया कि यह सिस्टम अब तक पनबस /पंजाब रोडवेज़ की 1450 बसों में लागू किया जा चुका है, जो महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बना रहा है क्योंकि किसी आपात स्थिति के लिए महिलाओं के लिए बसों में पैनिक बटन मुहैया करवाया गया है। 

इसके इलावा बसों के पारदर्शी और समयबद्ध आने-जाने के लिए केंद्रीय निगरानी और कंट्रोल रूम चण्डीगढ़ में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि वी.टी.एस. के द्वारा बसों की तेज रफ़्तार, गलत ढंग से ब्रेक लगाने और तेज़ भगाने, बसों के रात में ठहराव, निर्धारित स्थानों की बजाय किसी अन्य जगह रुकना, बसों का ढाबों पर 25 मिनटों से अधिक रुकना, रूट बदलना, शहरों से बाहर-बाहर गुज़र जाना, निश्चित स्टॉप पर न रुकना, काऊंटरों से बसों के आने और जाने के वास्तविक समय की निगरानी, बसों की वास्तविक यात्रा की दूरी आदि संबंधी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिस्टम के द्वारा बसों की निगरानी सम्बन्धी डिपूओं के जनरल मैनेजरों और केंद्रीय कंट्रोल रूम के ज़रिये की जा रही है।इसके इलावा मैनेजमेंट इंफ़रमेशन सिस्टम का प्रयोग ड्राइवरों और कंडक्टरों के व्यवहार, बसों के प्रयोग, उपलब्ध स्टाफ के प्रयोग, बसों को निश्चित समय से देरी के साथ और पहले चलाना, बसों की तरफ से तय किये किलोमीटरों आदि संबंधी रिपोर्टें तैयार करने के लिए किया जा रहा है।श्री राजा वड़िंग ने कहा कि सिस्टम द्वारा तैयार की रिपोर्टों और विभाग के अधिकारियों की फीडबैक के आधार पर हर पखवाड़े डिपूओं के तीन बढ़िया कारगुज़ारी वाले जनरल मैनेजरों और दस-दस ड्राइवरों और कंडक्टरों को सम्मानित किया जायेगा जबकि काम में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने दोहराया कि किसी स्टाफ मैंबर की तरफ से प्राईवेट ऑपरेटर के साथ मिलीभुगत करके विभागीय राजस्व को नुक्सान पहुँचाने के मामले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस मौके पर विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, बलविन्दर सिंह लाडी और दविन्दर सिंह घुबाया, प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद और डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट भुपिन्दर सिंह मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Vehicle Tracking System , Punjab Roadways , PUNBUS , Bus Tracking System Monitoring , Kulbir Singh Zira , Balwinder Singh Laddi , Davinder Singh Ghubaya , K Siva Prasad , Bhupinder Singh.

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD