Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2018

Last updated on: May 20, 2018, 00:00 IST

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। रविवार को तेल एवं गैस के क्षेत्र की सरकारी कम्पनी-इंडियन ऑयल कॉर्प ने परिवहन ईंधन की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की। ईंधन के दैनिक मूल्य परिवर्तन प्रणाली पर 20 दिनों की रोक थी और अब इसके समाप्त होने के साथ ही ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत गतिशील मूल्य निर्धारण के तहत रिकॉर्ड उच्च स्तर 76.24 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। यह 14 सितंबर 2013 के पिछले रिकॉर्ड स्तर 76.06 रुपये प्रतिलीटर से भी ऊपर पहुंच गई। कर्नाटक चुनावों के आसपास निलंबन के बाद गतिशील मूल्य निर्धारण शुरू होने के बाद से पिछले दिन के बाद रविवार को की गई 33 पैसे की बढ़ोतरी सबसे ज्यादा थी। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल रविवार को अपने उच्चतम स्तर 67.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल की कीमतें दूसरे मेट्रो शहरों में भी कई सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसमें कोलकाता, मुंबई व चेन्नई में क्रमश: 78.91 रुपये, 84.07 रुपये व 79.13 रुपये प्रति लीटर हो गईं। डीजल की कीमतें रविवार को कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं। ये कोलकाता, मुंबई व चेन्नई में क्रमश: 70.12 रुपये, 71.9 4 रुपये और 71.32 रुपये प्रति लीटर रहीं। भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमतें अप्रैल के औसत 69.30 डॉलर से बढ़ने के इस महीने 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। बीते दो वित्तीय वर्ष के दौरान यह औसतन 47.56 डॉलर व 56.43 डॉलर प्रति बैरल रहीं।इस सप्ताह के शुरू में सऊदी अरब के ऊर्जा, उद्योग व खनिज संसाधन मंत्री खालिद अल फलीह से पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कच्चे तेल की कीमतों की बढ़ोतरी पर चिंता जताई थी।

 

Tags: Petrol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD