Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डॉ. महेश शर्मा की अगुवाई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीन के सान्‍या में आयोजित ‘एससीओ’ के संस्‍कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

भारत इस क्षेत्र में बहुपक्षीय, सांस्‍कृतिक, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक एवं पारस्‍परिक जन-संपर्क को बढ़ावा देने में एससीओ को विशेष महत्‍व देता है : डॉ. महेश शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सान्‍या (चीन) , 18 May 2018

Last updated on: May 18, 2018, 00:00 IST

संस्‍कृति राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने 16 एवं 17 मई, 2018 को सान्‍या, हैनन प्रांत में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्‍य देशों के संस्‍कृति मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। भारत ने पहली बार एससीओ के संस्‍कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। संस्‍कृति राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इस बैठक में कहा कि भारत द्वारा चीन और एससीओ के अन्‍य सदस्‍य देशों के साथ सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान करने का लंबा इतिहास रहा है। संस्‍कृति मंत्री ने कहा कि एससीओ में शामिल होने से आदान-प्रदान एवं सहयोग के लिए एक नया प्‍लेटफॉर्म, अधिक-से-अधिक विस्‍तार और अवसर सुनिश्चित हुए हैं। डॉ. महेश शर्मा ने लोगों को आपस में जोड़ने में संस्कृति की भूमिका के महत्व के रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह मानवता के शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के विकास में एक बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत वाले भारत और चीन जैसे देशों के लिए एससीओ पर्यटन, शिक्षा, विज्ञान, पुरातत्व, संगीत, ड्रामा और योग सहित व्यापक स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग की संभावनाएं तलाशने का जरिया बनेगा।

एससीओ की बैठक में विशेष रूप से सघन और रचनात्मक बहुपक्षीय सांस्कृतिक सहयोग स्थापित करने के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देकर लोगों के बीच आपसी समझ को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गयी । बैठक में शामिल सभी प्रतिभागी इस बात पर एकमत थे कि एससीओ के सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग ने पिछले एक वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति की है, और विविध क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग के बारे में बैठक में प्रस्तुत रिपोर्टों से यह स्पष्ट हुआ है कि द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग और गहरा तथा व्यापक हो रहा है। दो दिवसीय इस बैठक का समापन 2018-20 के लिए एक कार्य योजना की प्रस्तुति के साथ हुआ। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने एससीओ में भारत और पाकिस्तान का स्वागत करने के साथ ही सदस्य देशों के सांस्कृतिक संगठनों के सीधे और व्यवहारिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और संयुक्त रूप से सांस्कृतिक उत्पादों और कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए एक संयुक्त बयान भी जारी किया।भारत ने 9 जून, 2017 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एससीओ के सदस्य देशों के राज्याध्यक्षों की बैठक में संगठन की पूर्ण सदस्यता ग्रहण की। 

इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य की दृष्टि से शंघाई सहयोग संगठन शांति और सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। भारत एससीओ द्वारा चलाई जा रही सांस्कृतिक पहलों में काफी समय से हिस्सा लेता रहा है। इसमें सिंतबर, 2018 में पेरिस में प्रस्तावित एससीओ-यूनेस्को प्रदर्शनी के लिए विश्व धरोहर स्थल को नामित करना और एससीओ तथा यूनेस्को के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी शामिल हैं।शंघाई सहयोग संगठन 8 सदस्यों वाला एक बहुपक्षीय संगठन है। चीन,कजाकस्तान, किर्गीस्तान, रूस,ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने इसकी स्थापना 15 जून, 2001 को चीन के शंघाई शहर में की थी। भारत के साथ ही पाकिस्तान भी एससीओ का सदस्य बन चुका है। इसके साथ ही संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। सदस्यता विस्तार के साथ ही एससीओ अब दुनिया की कुल आबादी के 42 प्रतिशत हिस्से, कुल जीडीपी के 20 फीसदी हिस्से तथा विश्व के 22 फीसदी भूभाग का प्रतिनिधित्व कर रहा है।एससीओ का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थायित्व के लिए भी परस्पर सहयोग को बढ़ावा देना है।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD