Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पत्रकार उत्पीडऩ के विरोध में फरीदाबाद के पत्रकारों का धरना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (कुलजीत सिंह)

फरीदाबाद (हरियाणा) , 16 May 2018

Last updated on: May 16, 2018, 00:00 IST

तीन पत्रकारों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को फरीदाबाद के सैंकड़ों पत्रकारों ने बी.के.चौक पर धरना दिया। पत्रकारों ने रोष प्रदर्शन करते हुए  राज्यपाल कप्तान सिंह सौंलकी के नाम ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने राज्य सरकार से मांग की कि पत्रकारों के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर डीएसपी रैंक से ऊपर के अधिकारी से जांच करवाए बिना कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को यथाशीघ्र इस संबंध में राज्य पुलिस को दिशा निर्देश जारी करने चाहिएं। धरने की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री के.बी. पंडित ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित मांगों को लेकर राज्य पत्रकारों का एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही उनसे चंडीगढ़ में मुलाकात करेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन को जानकारी दे दी गई है।  वहीं इस प्रदर्शन में पहुंचे आल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम न्यूजपेपर फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने पत्रकारों पर हुए मामले दर्ज की घोर निंदा की और कहा कि उनकी संस्था इस मामले को केन्द्र में उठायेगी। श्री पंडित ने फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को तुरंत वापिस लेने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों पर यह मामला राजनैतिक रंजिश और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की शह पर  दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि पत्रकारों के खिलाफ दर्ज जमानती धाराएं लगाई गई थीं, पंरतु बाद में किसकी शह पर गैर जमानती धाराएं क्यों जोड़ी गई। इसका उद्देश्य पत्रकारों को जेल में बंद रखना था। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले को यदि वापिस नहीं लिया गया तो चंडीगढ में भी पत्रकार धरना देंगे। 

इस अवसर पर श्री पंडित ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद पत्रकारों को गिरफ्तार क्यों किया गया और गैरजमानती धाराएं लगाकर उनका पुलिस रिमांड मांगा गया, इसकी निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।  धरने के बाद सभी पत्रकार जिला सचिवालय गए और एसडीएम के  माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर सैंकड़ों पत्रकारों ने हस्ताक्षर किए। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में प्रमुख तौर पर सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के अध्यक्ष बिजेंद्र बंसल, वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ बागी, पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ सूरजमल, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ धीरेंद्र राजपूत, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सुशील भाटिया, एनबीटी के ब्यूरो प्रमुख पवन जाखड़, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ संजय सिसोदिया, फरीदाबाद प्रेस क्लब के प्रधान अनिल जैन, दैनिक ट्रिब्यून के ब्यूरो चीफ राजेश शर्मा, , पंजाब केसरी दिल्ली के प्रभारी राकेश कुमार, एनबीटी गुरूग्राम के ब्यूरो चीफ अजयदीप लाठर, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख महेंद्र चौधरी, पंजाब केसरी के प्रभारी महावीर गोयल, एनडीटीवी के संवाददाता अजीत सिन्हा, एबीपी न्यूज के संवाददाता दीपक गौतम, पायनियर के ब्यूरो चीफ  राकेश चौरसिया,पत्रकार के.एल.गेरा, आज समाज के प्रभारी शकुन रघुवंशी,  सिटी प्रेस क्लब के सरंक्षक उत्तमराज, इंडिया न्यूज हरियाणा के ब्यूरो चीफ सुधीर शर्मा, फरीदाबाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सहारा समय के प्रभारी प्रितपाल माटा , गुरूग्राम फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गठवाल, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल थे।  यहां बता दें कि बीती 16 अपै्रल को फरीदाबाद के वरिष्ठ पत्रकार नवीन धमीजा, संजय कपूर एवं नवीन गुप्ता के खिलाफ एक खबर छापने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके विरोध में ही बुधवार को शहर के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। 

समस्त पत्रकार फरीदाबाद द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र बंसल ने आहवान किया कि पत्रकारों के खिलाफ अपराधिक षडयंत्र रचने वाले विधायक व भाजपा नेताओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाए और कोई भी पत्रकार उनकी खबर ना छापे। मजदूर मोर्चा केे संपादक सतीश कुमार सहित सभी पत्रकारों ने श्री बंसल के इस आहवान का पुरजोर समर्थन किया। पलवल पत्रकार मंच के चेयरमैन देशपाल सौरोत ने पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले नेता व अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। धरने को फरीदाबाद प्रेस क्लब के सरंक्षक सुभाष शर्मा,  फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद मित्तल, जेबी शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, रूपेश बंसल, अनिल अरोड़ा, गुलाब सिंह, अशोक जैन, देवेंद्र कौशिक, राजेश दास, दयाराम वशिष्ठ, नरेंद्र शर्मा, पंकज सिंह, कुलजिंद्र रजनीकर, खेमचंद गर्ग, एतेशाम,जयशंकर सुमन,राजेश नागर, दुष्यंत त्यागी, शिव कुमार, हरेंद्र नागर,   दीपक मुखी,  संदीप पाराशर, ओमप्रकाश पांचाल, राजेश पुंजानी, दीपक पांडे,केशव भारद्वाज, सुधीर बैसला, यशपाल सिंह, राजेंद्र दहिया, धर्मेंद्र चौधरी, सुधीर वर्मा, सरूप सिंह, मनोज तौमर, हरीप्रसाद पंडित, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,ओमदेव शर्मा,  जोगिंद्र रावत, विकास कालिया, बिजेंद्र फौजदार, हरिंद्र मंडल, अमित भाटिया,  गजेंद्र राजपूत, तिलकराज शर्मा, मनोज भारद्वाज, अनिल बेताब, सूरजभान, सुशील सिंह, धमेंद्र प्रताप सिंह, राजा पटेल, विनोद वैष्णव, विकास भारद्वाज, रामरतन नरवत, रघुवीर सिंह,महेश गुप्ता, दीपक शर्मा सहित महिला पत्रकारों सरोज अग्रवाल, शिखा राघव, यशवी गोयल,राधिका बहल, पूजा भारद्वाज व जसप्रीत कौर ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया।

 

Tags: PRESS , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD