Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एकीकृत मुख्यालय की बैठक की अध्यक्षता की

सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, पवित्र रमजान के दौरान परेशानी मुक्त आवाजाही, संयम का प्रयोग करने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 May 2018

Last updated on: May 12, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज यहां एकीकृत मुख्यालय की एक बैठक में राज्य की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सीमा के साथ स्थिति सहित राज्य में सुरक्षा परिदृश्य की विस्तृत समीक्षा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं के सख्ती से पालन के माध्यम से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के दौरान सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को जमीन पर अपने प्रयासों और कार्यों में तालमेल रखने पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा और कानून और व्यवस्था से संबंधित घटनाओं से निपटने के दौरान आम जनता और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी। महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षा एजेंसियों से आने वाले महीने के दौरान रमजान, पर्यटक मौसम और अमरनाथ यात्रा के विभिन्न परिस्थितियों में एक अंष्सषोधित प्रतिक्रिया को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने आने वाले पवित्र माह के दौरान सुरक्षित वातावरण और परेशानी मुक्त आवाजाही प्रदान करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों, विशेष रूप से युवाओं के साथ सार्थक रूप से शामिल होने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे समाज में लाभप्रद योगदान दे सकें। उन्होंने समुदाय की बढ़ती गतिविधियों और प्रशासन द्वारा बढ़ी हुई पहुंच पर जोर दिया। महबूबा मुफ्ती ने प्रत्येक स्तर पर विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव बी बी व्यास, जीओसी कमान उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू,  प्रधान सचिव गृह आर के गोयल, जीओसी 9वीं कोर लेफ्टिनेंट जनरल वाई वी के मेनन, जीओसी 14 कोर लेफ्टिनेंट जनरल एस के उपाध्याय, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल भट, जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरंजीत सिंह, पुलिस महानिदेशक डॉ एस पी वैद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रोहित कंसल, एडीजीपी सीआईडी ए जी मीर, स्पेषल डीजी सीआरपीएफ, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, जेके पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Kavinder Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD