Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन के विकास के लिए नयी परियोजनाओं को प्राथमिकता : डॉ. जितेन्द्र सिंह

ऐसी परियोजनाओं के लिए अधिक निधि आवंटित करने की सिफारिश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2018

Last updated on: May 11, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), एमओएस पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री के.जे.अल्फोन्स के साथ आज यहां बैठक की। इस बैठक के दौरान, पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन विकास के लिए प्राथमिकता पर नई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा की। यह बैठक पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए निरंतर अंतर-मंत्रालयी चर्चाओं का हिस्सा है। बैठक के बाद, डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऐसी परियोजनाओं के लिए उच्च निधि आवंटन और विशेष पैकेज के लिए वित्त मंत्रालय से सिफारिश की है। मंत्री महोदय ने कहा कि उत्तर-पूर्व विशेष बुनियादी ढांचा विकास योजना (एनईएसआईडीएस) के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल आपूर्ति, बिजली, कनेक्टिविटी से संबंधित भौतिक आधारभूत सरंचना की परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की केंद्रीय और राज्य सरकारों की मौजूदा योजनाओं से अधिक होगा। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के तहत, थीम आधारित क्षेत्रीय पर्यटन सर्किट को बढ़ावा देने के लिए काम चल रहा है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत कुछ नई पहलों के लिए वित्त पोषित कार्यों के बारे में बताते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सिक्किम में नाथू ला को मानसरोवर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के अनुकूल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि असम में लोकप्रिय पर्यटक केन्द्र  माजुली द्वीप में ऐसी पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन में कनेक्टिविटी में वृद्धि देखी गई है जिसमें रोजगार पैदा करने की अत्यधिक क्षमता है। पर्यटन मंत्री श्री अल्फोन्स ने कहा पर्यटन के विकास और पूर्वोत्तर क्षेत्र में नए पर्यटक केन्द्रों की पहचान करना उनके मंत्रालय की प्राथमिकता है और इस कार्य के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है जो फिल्म की शूटिंग के स्थल के अनुकूल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह क्षेत्र दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण हो सकता है। पर्यटन मंत्रालय पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन के मार्गों को बढ़ावा देने के लिए समर्थन प्रदान करेगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव श्री नवीन वर्मा और दोनों मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD