Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सीमा सुरक्षा बल की 125 बटालियन परिसर में गैर आवासीय भवनों का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 May 2018

Last updated on: May 10, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पहली दिसंबर 1965 को सीमा सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी तब से लेकर आजतक यह अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वाहन करता आया है और आज राष्ट्र के विश्वास का पर्याय बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने आज लखनऊ में मोहनलालगंज में 125 बटालियन परिसर में गैर आवासीय भवनों का उद्घाटन किया। गृहमंत्री ने अधिकारी मेस, अधीनस्थ अधिकारी मेस, चिकित्सालय और क्वार्टर गार्ड का भी उद्घाटन किया। गृहमंत्री ने जिन गैर आवासीय भवनों का उद्घाटन किया उसकी स्थापना नक्सल रोधी अभियानों में तैनात बल सदस्यों और उनके परिजनों हेतु की गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान यहां बने मकानों में अपने परिवार को सुरक्षित रखकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की 261 की लोकेशन पॉइंट के स्थापना की मंजूरी दे दी गई है। गृहमंत्री ने इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिजनों से मुलाक़ात की और परिसर में वृक्षारोपण किया। क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर और बीएसएफ़ के महानिदेशक केके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण इस मौके पर मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि रमजान और अमरनाथ यात्रा के मौके पर एक तरफा युद्ध विराम की मांग पर गौर किया जाएगा।     

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD