Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वस्थ जीवन जीने के लिए बदलें दिनचर्या : आचार्य देवव्रत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 May 2018

Last updated on: May 05, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोगों से लाईफ स्टाईल और खान-पान की आदतों में बदलाव लाकर स्वस्थ जीवन जीने पर बल दिया है।राज्यपाल आज राजभवन परिसर में आम जनमानस के लिए आयोजित तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे। यह चिकित्सा शिविर हैल्पेज इण्डिया तथा श्रीराम अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हैल्पेज इण्डिया तथा श्रीराम अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उपचार व निःशुल्क दवाओं को उपलब्ध करवाकर सराहनीय कार्य कर जनमानस के कल्याण की दिशा में बहुत बड़ा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी आग्रह किया।उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि वर्तमान समय में बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, जिसका प्रमुख कारण खानपान का दोष और रहन-सहन की दिनचर्या है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। इसके लिए हम योग, प्राणायाम व सैर करें ताकि शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सकें। उन्होंने कहा कि जो लोग इस परम्परा को जीवन में अपनाये हुए हैं वह अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में धन का बहुत बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च किया जा रहा है। अगर हम स्वस्थ होंगे तो यह धन दूसरे विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन का सारा आनंद स्वस्थ शरीर के साथ है।राज्यपाल के सचिव डॉ. अरूण शर्मा, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा, प्रमुख समाज सेवी श्री सम्पूर्ण सिंह एवं रामकुमार वर्मा, डॉ. सुखराम चौहान, डॉ. भूपेन्द्र गुप्ता, डॉ. नवीता वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD