Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

नरेंद्र मोदी ने ‘कचरे का शहर’ कहकर बेंगलुरू का अपमान किया : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2018

Last updated on: May 04, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्वभाविक रूप से झूठा’ करार दिया और कहा कि उन्होंने बेंगलुरू को ‘कचरे का शहर'(गार्बेज सिटी) कहकर इसका अपमान किया है। राहुल ने ट्वीट किया, “बागों के शहर और भारत के गौरव बेंगलुरू को ‘कचरे का शहर’ कहना उसका अपमान है।”राहुल ने इस ट्वीट के साथ कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार और भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बीच शहरी विकास के लिए आवंटित राशि की तुलना करते हुए जानकारी भी संलग्न की है। मोदी ने गुरुवार को बेंगलुरू के बाहरी हिस्से कंगेरी में सिद्धारमैया सरकार पर सिलिकॉन वैली को एक ‘पाप की घाटी (सिन वैली)’ और बेंगलुरू को एक ‘अपराध की राजधानी’ में बदलने का आरोप लगाया था। बेंगलुरू की ख्याति हालांकि विश्व में बगीचों के शहर के रूप में है। मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने इसे ‘कचरे का शहर’ बना दिया है, क्योंकि सरकार को यहां की मूलभूत सुविधाओं की फिक्र नहीं है। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा, “झूठ का पुलिंदा खड़ा करना आपके लिए स्वाभाविक है, लेकिन आपको शहरों का निर्माण करना काफी कठिन लगता है। आकड़े आपके झूठ को उजागर करते हैं।”राहुल द्वारा संलग्न केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के श्रोत से पता चलता है कि कांग्रेसनीत संप्रग सरकार ने मोदी सरकार की तुलना में कर्नाटक के शहरों के लिए 1100 प्रतिशत ज्यादा धन आवंटित किए थे। आकड़े के अनुसार, “कांग्रेस ने शहरी आधारभूत संरचना के लिए 6,570 करोड़ रुपये जारी किए थे, वहीं भाजपा ने इसके लिए 598 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।”

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD