Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

शिव कुमार बटालवी की साहित्यक देने का कोई सानी नहीं- नवजोत सिंह सिद्धू

'बिरहा का सुलतान के द्वारा शिव कुमार बटालवी को दी गई संगीतमय श्रद्धांजली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 May 2018

Last updated on: May 04, 2018, 00:00 IST

'शिव कुमार बटालवी की साहित्यक क्षेत्र को देने का कोई सानी नहीं है और उसकी रचनाएं आज भी लोगों के मन में धड़क रही हैं। यह बात पंजाब के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कला भवन में गत देर शाम महान कवि शिव कुमार बटालवी की याद में करवाई  'बिरहा का सुलतान संगीतमय शाम के दौरान संबोधन करते हुए कही।स. सिद्धू ने कहा कि शिव बटालवी अपनी शाहकार रचनाओं के कारण आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और आने वाली पीड़ीयां भी इस महबूब कवि की रचनाओंं के द्वारा पंजाबी साहित्य की अमीरी से अवगत होंगी। उन्होंने इस मौके पर अहम ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब कला भवन के आंगन में पंजाबी साहित्य की पाँच मशहूर शख्सियतों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी जिसकी शुरुआत शिव बटालवी से होगी। उन्होने कहा कि शिव बटालवी जिनकी 6 मई को बरसी आती है, को सच्ची श्रद्धाँजलि होगी। उन्होंने इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित शिव बटालवी की पत्नी अरुणा बटालवी और पंजाबी साहित्य और सभ्याचार की प्रसिद्ध हस्ती स्व. प्रो. राजपाल सिंह की पत्नी प्रो. कुलदीप कौर टिवाना को भी सम्मानित किया।इस मौके पर गायिका रिंकू कालिया जो जी टीवी के प्रसिद्ध प्रोग्राम 'सारेगामा की विजेता थी, ने शिव बटालवी के गीतों को गा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने 'एक कुड़ी जिहदा नां मोहब्बत 'माए नी माए मैं एक शिकरा यार बनाया 'भट्टी वालीए चंबे दी डालिए  'पीड़ा दा परागा भून दे 'अज दिन चडिय़ा तेरे रंग वरगा 'मेनूं तेरा शबाब ले बैठा और 'मेरे दिलां दीआं महिरमां गा कर शिव को याद किया।पंजाब कला परिषद के चेअरपर्सन डा.सुरजीत पातर  ने बोलते हुए कहा कि शिव को याद करने का इससे बढिय़ा ढंग और हो नहीं सकता। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकारों के दिन भविष्य में इसी तरह मनाए जाएंगे। इस मौके पर डा.निरमल जोड़ा, निंदर घुग्याणवी, दीपक शर्मा चनारथल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD