Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

दो सहेलियों ने जहर खाकर मौत को गले लगाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 26 Apr 2018

Last updated on: Apr 26, 2018, 00:00 IST

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दो युवतियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।  उन्होंने यह खौफनाक कमद क्यों उठाया,इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिा मौका पर छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा के धर्मशाला नगर  के अप्पर सकोह इलाके में यह दोनों युवतियां इकठ्ठे रह रही थीं, व  यहां एक साल से एमबीए कर रही थीं।  युवतियां मूल रूप से राज्य के हमीरपुर जिले के बड़सर की रहने वाली बताई जा रही हैं।  अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।  लेकिन जब इस बारे में मकान मालिक को पता चला तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। दोनों छात्राओं की उम्र 21 और 22 साल है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल का कहना है कि मामले के बारे में सूचना मिली थी। युवतियों की पहचान वंदना और ईशा के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। वह धर्मशाला पहुंच गए हैं। मृतक युवतियों का मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। व शवों को परिजनों को सौंपा जायेगा। पुलिस पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि क्या उन्होंने ख्ुाद जहर खाया या फिर उन्हें जहर देकर मारा गया।  

नाले में मिली नवविाहिता की लाश

उधर, कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी से सटी बौहण भाटी पंचायत में सकडय़ालू में एक नवविवाहिता ने रहस्यमयी परिस्थितयों में  मौत को गले लगा लिया। जिससे इलाके में मातम पसरा है। मिली जानकारी के मुताबिक सकडय़ालू में एक नवविवाहिता युवती ने नाले में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान इन्दु (22) के रूप में हुई है। पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी योगेश दत्त ने बताया कि गुरूवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे के करीब सूचना मिली। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल पर कोई भी वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस नवविवाहिता की शादी नवंबर महीने में ही हुई थी। लडक़ा लुधियाना में अकाउंट का काम करता है। इस पर दोनों पक्षों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। गुरूवार सुबह साढ़े 4 बजे के करीब इनकी स्टेटमेंट के अनुसार यह अपने घर से बिना किसी को बताए चली गई। जब उसकी सास ने दरवाजा खुला पड़ा हुआ देखा तो वह हैरान रह गई। उसने पूरे घर में अपनी बहू को ढूंढा। लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद उसने सभी गांव वालों को इके किया और उसे ढूंढने को प्रयास किया। थोड़ी दे बाद किसी ने उसका शव नाले में पड़ा देखा।

 

Tags: CRIME NEWS HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD