Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, 6400 लीटर अवैध स्पिरिट पकड़ी

Crime News Himachal, Crime News, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 Jan 2022

Last updated on: Jan 28, 2022, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित विभिन्न ट्रांसपोर्टर्स एवं लाजिस्टिक कंपनियों के गोदामों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत छापेमारी की जा रही है। ई-वे बिल की चेकिंग के दौरान मिले इनपुट्स के आधार पर कंपनी के कागज़ातों की गहनता से छानबीन की जा रही है।उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पाया गया कि इन लाजिस्टिक कंपनियों द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित व्यापारिक संस्थानों के नाम पर इथाइल मेडिकल साल्यूशन लैबोरेट्री रीजेंट 96 प्रतिशत के साथ आयात किया जा रहा है। विभाग द्वारा जब आनलाइन सिस्टम पर इन ई-वे बिलों की छानबीन की गई तो पाया कि एक ई-वे बिल के अंतर्गत 1400 लीटर में उक्त साल्यूशन लाजिस्टिक फर्म के सुंदरनगर स्थित गोदाम में उतारी गई है, जिसे विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर कब्जे में लिया जिसमें 4 ड्रम 200 लीटर की क्षमता के और 6 ड्रम प्रत्येक 100 लीटर क्षमता के हैं। 

एक अन्य बिल जिसके अंतर्गत 5000 लीटर उक्त साल्यूशन का आयात किया जाना था, को फर्म के हिमाचल प्रदेश से बाहर स्थित गोदाम में रोक दिया गया था। लेकिन 28 जनवरी, 2022 को विभागीय अधिकारियों द्वारा ज़िला ऊना के अम्ब क्षेत्र में अपनी ई-वे बिल चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबरः एचआर 37डी 9594 को चेकिंग के लिए रोका तो पाया कि इसमें उक्त ई-वे बिल जिसे विभाग ने आनलाइन सिस्टम द्वारा चैक किया था, के अंतर्गत इथाइल मेडिकल साल्यूशन लेबोरेटरी रीजेंट 5000 लीटर का आयात किया जा रहा था। विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गाड़ी को अपने कब्जे में लिया गया है। गाड़ी को चैक किया गया तो उसमें 25 ड्रम् प्रत्येक की 200 लीटर क्षमता है, में उक्त साल्यूशन पाया गया। इस संदर्भ में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।विभाग के उड़नदस्ता मध्य क्षेत्र के सयुंक्त आयुक्त राज्य कर एवम आबकारी राकेश भारती ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक कुल 6400 लीटर इथाइल मेडिकल साॅल्यूशन रीजेंट को अपने कब्जे में लिया गया है और नियमानुसार कार्यवाही के उपरांत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

 

Tags: Crime News Himachal , Crime News , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD