Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

आबकारी विभाग ने 52440 लीटर अवैध शराब बरामद की

फ्रीबिज़ पर रखी जा रही पैनी नज़र

Crime News Himachal, Himachal Police, Police, Crime News, Bilaspur Police, Bilaspur, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 08 Apr 2024

Last updated on: Apr 08, 2024, 00:00 IST

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला बिलासपुर, नूरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, ऊना, चम्बा और कुल्लू में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 52440 लीटर लाहन बरामद की है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में टास्क फोर्स टीमों और उड़न दस्तों का गठन किया है। राज्य भर में विभाग की 59 टीमें काम कर रही हैं। 

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से टास्क फोर्स ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अभी तक कुल 240438 लीटर शराब जब्त की है। विभाग की विभिन्न टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों  व प्रदेश के भीतर अवैध शराब  का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है।

आयुक्त ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टास्क फोर्स विभिन्न सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सीमावर्ती इलाकों व अवैध शराब के भंडारण में संलिप्त लोगों की निगरानी कर कारवाई कर रही है। विभाग ने हाल ही में इन्हीं सूचनाओं के आधार पर चंबा जिला में अवैध रूप से भण्डारण की गई देशी शराब की 100 पेटियां बरामद करके आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत कार्रवाई की है।

विभाग की दक्षिण क्षेत्र उड़न दस्ते की टीम ने जिला सिरमौर में 1724 लीटर शराब जब्त की है। इससे पहले मध्य क्षेत्र फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य की सीमा के साथ लगते बिलासपुर जिला के धलेटी गांव के साथ तरसूह इलाके में तलाशी के दौरान अवैध शराब निकालने के लिए 2 भठियां लगाई गई थीं। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1200 लीटर लाहन नष्ट की गई। 

विभाग की नूरपुर टीम ने भी पंजाब आबकारी टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए इंदौरा क्षेत्र के डाहकुलारा गांव में लगभग 2000 लीटर लाहन बरामद करके नष्ट की गई। जिला कांगड़ा की आबकारी टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक घर से अवैध रुप से रखी गई देशी शराब की पेटियां बरामद की हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विभाग सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व हिमाचल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में ला रहा है। अवैध शराब के खिलाफ विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। आबकारी आयुक्त ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी व नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आबकारी आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम चौबीसो घंटे कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अवैध शराब तथा उपहार (फ्रीबिज) के मामले संज्ञान में आते ही तुरन्त टॉल फ्री नम्बर 18001808062, दूरभाष नम्बर 0177-2620426 तथा व्हाट्सऐप नम्बर 94183-31426 व  [email protected] पर जानकारी साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

 

Tags: Crime News Himachal , Himachal Police , Police , Crime News , Bilaspur Police , Bilaspur , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD