Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जय राम ठाकुर ने की धर्मपुर विधानसभा के मंडप में उप तहसील की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मपुर (मण्डी) , 27 Apr 2018

Last updated on: Apr 27, 2018, 00:00 IST

प्रदेश के लोगों का प्यार, समर्थन और स्नेह सरकार को लोगों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए एक विशेष प्रेरणा के रूप में कार्य करता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मण्डप में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पूर्व, उन्होंने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप के विज्ञान खण्ड तथा 13.40 लाख रुपये की लागत से मंडप में निर्मित पशु अस्पताल का लोकार्पण किया।उन्होंने मंडप में सहायक अभियन्ता आईपीएच के आवास की आधारशिला रखी तथा 160 लाख रुपये की लागत से निर्मित आईपीएच उपमण्डल कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने मंडप में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद मिलने का श्रेय मंडी जिले के लोगों को जाता है, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही है तथा गत चार माह का कार्यकाल सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने मंडप में उप-तहसील खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां पर सहकारी बैंक की शाखा खोलने का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली-धर्मपुर वोल्वो बस सेवा को धर्मपुर तक पहुंचाने की घोषणा की तथा क्षेत्र में चार तार स्पेन के लिए पांच-पांच लाख रुपये जबकि मंडप और मोरना स्कूल में स्टेडियम निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सात सम्पर्क मार्गां के रख-रखाव के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि विश्राम गृह के निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य तथा बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने विकास के संदर्भ में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश की बागडोर संभालने के साथ ही प्रदेश के लोगों में विश्वास जागा है कि प्रदेश सरकार राज्य में चहुंमुखी विकास बनाएगी। बहुद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, राकेश जमवाल, प्रकाश राणा तथा इन्द्र सिंह गांधी भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Jai Ram Thakur , Mahender Singh Thakur , Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD