जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता तथा पीएचई सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज सतवारी में जेएंडके स्टेट वाटर रिसोर्सिस रेगूलेटरी अथार्टी (जेएंडकेएसडब्ल्युआरआरए) के नवनिर्मित कार्यालय परिसर का उदघाटन किया। 6 कनाल के क्षेत्र पर फैले इस दोमंजिला परिसर का निर्माण 5.64 करोड़ की लागत से किया गया है। इस परिसर में 16 कमरे, काफ्रैन्स हाल, बहुउददेशीय हाल है तथा से सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि सभी क्षेत्रों में ढांचागत विकास पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न छोटी तथा बडी परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कुछ का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि एसडब्ल्युआरआरए परिसार भी इनमें से एक है।
शाम चौधरी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के लिए बेहतर ढांचे के निर्माण पर कार्य कर रही है तथा कहा कि इनके कल्याण हेतु विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस परिसर से कर्मचारियों के कार्य करने की स्थिति में सुधार होगा जिससे उनकी दक्षता बड़ेगी। जेएंडकेएसडब्ल्युआरआरए के चेयरपर्सन, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता, विभागों के कई वरिश्ठ अभियंता तथा प्रमुख नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके उपरांत शाम चौधरी ने आर.एस. पुरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जिसमें सुचेतगढ़ निवार्चन क्षेत्र से दर्जनों प्रतिनिधिमंडलों तथा कई व्यक्तियों ने मंत्री से भेंट कर उन्हें अपने क्षेत्रों की विकास जरूरतों से सम्बंधित मांगें बताई। मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें सभी जायज मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।