Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली सरकार चलेगी : केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली(आईएएनएस) , 20 Jan 2014

Last updated on: Jan 20, 2014, 00:00 IST

कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि प्रदर्शन से दिल्ली सरकार का कामकाज बाधित नहीं होगा। केजरीवाल ने आईएएनएस को एक विशेष बातचीत में कहा, "इस प्रदर्शन से दिल्ली सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं होगा।"उन्होंने कहा, "हम पहले की तरह अपना काम करते रहेंगे।"केजरीवाल ने आईएएनएस से कहा कि सरकार का कामकाज निर्बाध रूप से चलता रहेगा, सिर्फ जगह बदली है।उन्होंने कहा, "मैंने दो-चार दस्तावेजों पर (यहीं बैठे) दस्तखत किए हैं।"केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य कथित तौर पर पुलिस की अकर्मण्यता के खिलाफ रेल भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं।उन्होंने कहा कि वह 10 दिनों तक धरना देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आम लोगों और ईमानदार पुलिसकर्मियों को उनके प्रदर्शन से जुड़ने और कर्तव्य निष्पादन में असफल रहे पांच पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने की अपील की।आम आदमी पार्टी (आप) ने पुलिस अधिकारियों पर दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के निगरानी छापे में उनकी मदद न करने और दहेज के एक मामले में मंत्री राखी बिरला की शिकायत पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD