पंजाब सरकार द्वारा 8148 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ , 20 Jan 2014
Last updated on: Jan 20, 2014, 00:00 IST
पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकार स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए 8148 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है।सिकंदर सिंह मलूका, पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मुहैया करवाने हेतू वचनबद्ध है और इस उद्धेश्य को पूरा करने के लिए स्कूलों में खाली पड़े पदों का डाटा पहले ही मांगा गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 5178 मास्टर कॉडर और लगभग 2200 अध्यापक रमसा और आदर्श स्कूलों के लिए फरवरी, 2014 के अंत तक नियुक्त किए जाएंगे और इसके अतिरिक्त 645 डायरैक्टर, शारीरिक शिक्षा और 25 लैक्चरार फिजीकल एजूकेश¸न के भी मार्च, 2014 के अंत तक भर्ती किए जाएंगे। मंत्री ने आगे बताया कि 3442 मास्टर कैडर के अध्यापक पहले ही नियुक्त किए जा चुके हे। शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि राज्य के समूह स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति को यकीनी बनाने के लिए विभाग द्वारा चैकिंग टीमें गठित की गई हैं।शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कोई भी अध्यापक किसी भी राजनीतिक या उच्च स्तर के अधिकारी के परिवार के साथ संबंध रखता हो, को स्कूल में उपस्थिति के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने हेतू विश्वसनीय बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों का नतीजा अच्छा नहीं होगा उनके विरूद्ध सख्¸त कार्रवाई भी की जाएगा।