Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

नितिन गडकरी ने सड़क मंत्रालय के लिए ठेके देने और निर्माण करने के लक्ष्‍य तय किए

16000 किलोमीटर से भी ज्‍यादा लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा और इस वर्ष 25 प्रतिशत अधिक एनएच कार्य संबंधी ठेके दिए जाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2018

Last updated on: Apr 17, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान लगभग 20,000 किलोमीटर लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के लिए विभिन्‍न कार्यों के ठेके देने का लक्ष्‍य रखा है। यह वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान ठेके पर दिए गए 17055 किलोमीटर लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्गों के लिए दिए गए कार्यों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। इनमें से 8652 किलोमीटर के लिए ठेके मंत्रालय द्वारा, 7397 किलोमीटर के लिए ठेके एनएचएआई द्वारा और 1006 किलोमीटर के लिए ठेके एनएचआईडीसीएल द्वारा दिए गए। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 16,420 किलोमीटर लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का लक्ष्‍य रखा गया है जिनमें से 9700 किलोमीटर का निर्माण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा, 6000 किलोमीटर का निर्माण एनएचएआई द्वारा और 720 किलोमीटर का निर्माण एनएचआईडीसीएल द्वारा किया जाएगा। वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 9829 किलोमीटर लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया था। चालू वर्ष के लिए प्रतिदिन 45 किलोमीटर का निर्माण लक्ष्‍य तय किया गया है, जबकि पिछले वर्ष निर्माण लक्ष्‍य प्रतिदिन लगभग 27 किलोमीटर का था।

श्री गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय देश में राजमार्गों के नेटवर्क को बेहतर बनाने के साथ-साथ इसे सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस वर्ष और ज्‍यादा निर्माण करने पर फोकस रहेगा, जबकि पिछले वर्ष की तुलना में ज्‍यादा कार्यों के लिए ठेके दिए जाएंगे। इसी तरह ‘सैद्धांतिक रूप से’ घोषित समस्‍त राष्‍ट्रीय राजमार्गों की विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी करने पर भी ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा।श्री गडकरी ने आज अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की जिसमें परियोजनाओं की राज्यवार स्थिति की समीक्षा की गई। उन्‍होंने कहा कि वार्षिक लक्ष्‍यों को तिमाही लक्ष्यों में विभाजित कर दिया जाना चाहिए, ताकि वर्ष के आखिर में कोई दबाव न रहे। एनएचएआई के चेयरमैन ने वर्तमान में जारी परियोजनाएं पूरी करने के लिए अपने अधीन एक निगरानी समूह गठित किया है। मंत्रालय में इसी तरह का एक समूह गठित किया जा रहा है।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD