Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

आदान प्रदान कार्यक्रम छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों से उजागर करते हैं- प्रिया सेठी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Apr 2018

Last updated on: Apr 15, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) तथा जम्मू व कश्मीर की स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किये गये छात्र आदान प्रदान कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने आज कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल छात्रों को अनुभव प्राप्त होता है बल्कि इनसे उन्हें विभिन्न संस्कृतियों को  समझने में भी सहायता होती है। मंत्री ने राज्य शिक्षा संस्थान में छात्र आदान प्रदान कार्यक्रम के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू व कश्मीर के सैकड़ों छात्रों ने आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर राज्य तथा इसकी विविध संस्कृति की सीधी जानकारी प्राप्त की है। एमएमआरडी सचिव, अतिरिक्त सचिव, स्कूली शिक्षा सचिव जम्मू व कश्मीर, स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर, एसएसए निदेशक, रमसा निदेशक तथा शिक्षा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए एमएचआरडी सचिव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को संस्कृति तथा एक दूसरे की शिक्षा प्रणाली को समझने में सहायता मिलती है तथा इससे शिक्षा क्षेत्र में एक नया उत्साह लाने के प्रयासों में भी सहायता होगी। 

स्कूली शिक्षा सचिव जम्मू व कश्मीर फारूक अहमद शाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जम्मू व कश्मीर के लगभग 600 छात्रों ने पहले से ही अंडेमान तथा निकोबार द्वीपों सहित विभिन्न राज्यों जबकि अन्य राज्यों से लगभग 500 छात्रों ने जम्मू व कश्मीर का भ्रमण किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्श के लिए विभाग ने आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के लगभग 10000 छात्रों को भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है जबकि राज्य के भ्रमण हेतु अन्य राज्यों से भी इतनी ही संख्या में छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी तथा शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी के नेतृत्व में छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु आधुनिक कदम उठा रहा है। उन्होंने सभी सम्बंधितों पर शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने हेतु अपना योगदान देने के लिए बल दिया। समारोह के दौरान जम्मू व कश्मीर तथा बाहरी राज्य के कुछ छात्रों ने अपने अनुभव तथा विचारों को साझा किया।

 

Tags: Priya Sethi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD