Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

भारत, अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान दें : राम माधव

राम माधव
राम माधव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Apr 2018

Last updated on: Apr 09, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि अमेरिका को भारत के साथ अपने संबंध के विषय में व्यापार से आगे बढ़कर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति को ध्यान में रखकर अमेरिका को इसे संभावनाओं के देश के रूप में देखना चाहिए। राम माधव ने कहा कि भारत चुनौती और अवसर की दो चुनौतियों के बीच खड़ा है, इसलिए इसकी भौगोलिक व रणनीतिक स्थिति अमेरिका के लिए काफी मायने रखती है। अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीएस) की ओर से आयोजित एक परिचर्चा के दौरान माधव ने कहा, "इसके पश्चिम में चुनौती, उतार-चढ़ाव, अस्थिरता, हिंसा और आतंक का क्षेत्र है। वहीं, पूरब में हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र हैं जहां अवसर हैं।"उन्होंने कहा कि जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने भारत की दिलचस्पी इस बात में थी कि दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान का संबंध होगा। इसलिए आदान-प्रदान के संबंध पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए 21वीं सदी की चुनौती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में है और इस चुनौती का सामना करने के लिए नई दिल्ली में वाशिंगटन के लिए अवसर है। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए स्पष्ट अमेरिकी नीति की आवश्यकता पर बल दिया। परिषद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अमेरिका के वाणिज्य विभाग के पूर्व सहायक सचिव और वर्तमान में केपीएमजी इंडिया के सीईओ अरुण कुमार अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के प्रमुख होंगे। 

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD