Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुद्रा योजना से एमएसएमई को मिला संतोषजनक प्रोत्साहन : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2018

Last updated on: Apr 08, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को संतोषजनक प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार की मुद्रा योजना की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि यह देश में बदलाव लाने के लिए काफी अहम है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) की शुरुआत 2015 में की गई थी। इसका मकसद उन उद्यमियों की मदद करना है, जो या तो कारोबार के आरंभिक दौर में हैं, या जिनके पास अपने कारोबार को चलाने के लिए कम पूंजी है। पीएमएमवाई को शुरू हुए रविवार को तीन साल पूरे होने पर मोदी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इस क्षेत्र में आगे विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए उनकी सरकार की ओर से सिलसिलेवार सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं। मोदी ने कहा, "मुद्रा योजना के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को संतोषजनक प्रोत्साहन मिल रहा है। एमएएसएमई ऐसा क्षेत्र है, जिसका भारत में बदलाव लाने के लिए काफी अहमियत है और हमारी सरकार इस क्षेत्र के विकास को बनाए रखने के लिए श्रृंखलाबद्ध सुधार के कदम उठा रही है।"उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना युवाओं और महिलाओं में उद्यम और आत्मविश्वास की भावना बढ़ा रही है। गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि लघु व सूक्ष्मा उद्यमों को 10 लाख रुपये तक कर्ज प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। 

उन्होंने कहा, "मुद्रा योजना के लाभार्थियों में काफी संख्या में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं व युवा शामिल हैं, जोकि प्रशंसनीय है।"उन्होंने कहा कि नागरिकों की आकांक्षाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने और युवाओं की उद्यमी ऊर्जा का उपयोग करने के लिए पीएमएमवाई शुरू की गई थी। मोदी ने कहा, "मैं यह देखकर प्रसन्न हूं कि मुद्रा योजना से अनेक लोगों के जीवन में कितनी समृद्धि आई है।"प्रधानमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित करने और उनकी सफलता की कहानी साझा करने की इच्छा जताई और कहा कि वह कुछ लाभार्थियों से अपने आवास पर 11 अप्रैल को मिलेंगे।उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया के प्यारे मित्रों, मुद्रा योजना की सफलता की कहानियां जो आप जानते हैं, उनके बारे में मुझसे साझा करें। ऐसी कहानियां साझा करने वाले सोशल मीडिया जगत के कुछ मित्रों से मैं मिलना पसंद करूंगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD