Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सकारात्मक सोच विकसित करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिकाः आचार्य देवव्रत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Apr 2018

Last updated on: Apr 08, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज यहां शिमला के समीप पुलिस मैदान भराड़ी में मुख्यमंत्री एकादश तथा प्रेस एकादश के बीच टी-20 क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। मैच का आयोजन शिमला खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री एकादश टीम के कप्तान मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियां न केवल आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में सहायक होती है, बल्कि लोगों के बीच परस्पर मेल-जोल बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के लिए एसोसियेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि खेल की भावना व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी सहायक होते हैं।आचार्य देवव्रत ने कहा कि अच्छी दिनचर्या, स्वस्थ आहार व शारीरिक व्यायाम न केवल स्वस्थ जीवन जीने में सहायता करते है, बल्कि व्यक्तित्व में सकारात्मक सोच लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन के लिए योग व खेल गतिविधियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से स्वस्थ दिमाग विकसित होता है जबकि नकारात्मकता अनेक बीमारियों को आमंत्रित करती है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि संघ प्रदेशभर में इस तरह के आयोजन करेगा, जो प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।उन्होंने अपनी टीम राज्यपाल एकादश के सदस्यों का मनोबल भी बढ़ाया, जिन्होंने कठिन परिश्रम के बावजूद मैच गवां दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में गुरूकुल का दौरा किया, जहां उन्होंने शूटिंग की तथा 10 में से 10 अंक हासिल किए। शायद इसी कारण मुख्यमंत्री के अच्छे प्रदर्शन के चलते कई वर्षों बाद राज्यपाल एकादश मैच हार गई।शिमला खेल सामाजिक एवं सांस्कृतिक एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इससे पूर्व, एसोसियेशन के महासचिव डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल से दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय भी करवाया। राज्यपाल ने टॉस किया और मुख्यमंत्री एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई गेंदबाजी का भी सामना किया।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री हंसराज, विधायकगण, मुख्य सचिव श्री विनीत चौधरी, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD