Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सर्वे का काम पूरा : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Apr 2018

Last updated on: Apr 06, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी कर ली जाएगी। योगी ने यह भी कहा कि भारत बंद के दौरान उपद्रव में शामिल उन्हीं लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो वीडियो फुटेज में सामने आए हैं।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। योगी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ ही बुंदेलखंड में बनने वाले औद्योगिक रक्षा कॉरीडोर पर भी तेजी से काम हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस काम को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।अपने ही दलित सांसदों द्वारा सरकार पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर योगी ने कहा कि भारत बंद के दौरान जो लोग उपद्रव में शामिल थे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने वीडियो फुटेज में जिन लोगों को चिन्हित किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास नारे के साथ केंद्र की सरकार लगातार गरीबों और किसानों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी नित नई उंचाइयां छू रही है। योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन योजना के तहत 35 करोड़ लोगों के खाते खुलवाए, उज्ज्वला योजना के माध्यम से केंद्र सरकार ने 5 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराया। हर घर विद्युत सौभाग्य योजना के तहत 4 करोड़ लोगों को बिजली के नए कनेक्शन वितरित किए गए। 

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD