Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

दोबारा चैंपियन बनने के लिए सुधारनी होंगी छोटी-छोटी गलतियां : भुवनेश्वर कुमार

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2018

Last updated on: Apr 06, 2018, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के उप-कप्तान और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि उनकी टीम को फिर से खिताब पर कब्जा जमाने के लिए छोटी-छोटी गलतियों में सुधार करना होगा। भुवनेश्वर ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा," हमारा उद्देश्य फिर से चैंपियन बनना है लेकिन हमें पता है कि यह आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि अन्य बाकी टीमें भी काफी मजबूत हैं। इसलिए पूरे टूर्नामेंट में हमें चीजों को सही ढंग से करने की जरूरत है ताकि हम दोबारा खिताब अपने नाम कर सकें।" हैदराबाद की टीम ने इस बार अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों डेविड वार्नर और भुवनेश्वर को रिटेन किया था। भुवी 2016 और 2017 में लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वार्नर टीम में नहीं हैं क्योंकि बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया है।यह पूछे जाने पर कि सात अप्रैल से शुरू हो रहे लीग के 11वें संस्करण के लिए उनके पास कोई खास रणनीति है, उन्होंने कहा कि अभी उनके पास कोई योजना नहीं है, लेकिन मुकाबले शुरू होने से पहले कुछ अलग रणनीति तय की जाएगी।28 साल के तेज गेंदबाज ने कहा, " इस तरह की कोई खास रणनीति नहीं है, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर टीम मीटिंग में ही टीम के अनुसार रणनीति तय करते हैं। मैच शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय बचा हुआ है और उससे पहले ही हम कुछ नया करने जा रहे हैं।"

गेंदबाजी विभाग में हैदराबाद के पास भुवनेश्वर के अलावा और कोई दूसरा अनुभवी गेंदबाज नहीं है, जो उनका साथ दे सके। ऐसे में टीम के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ सकता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाज का मानना है कि वह ऐसा नहीं सोचते हैं। भुवनेश्वर ने कहा, "गेंदबाजी विभाग में हमारे पास राशिद खान और सिद्वार्थ कौल हैं, जिन्होंने पिछले संस्करण में काफी अच्छे प्रदर्शन किए थे। इसके अलावा और भी कई नए युवा चेहरे हैं। इसलिए हमारे पास एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। मुझे नहीं लगता है कि अनुभव की कमी का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ने वाला है।"उन्होंने कहा,"अनुभव का मतलब यह नहीं कि आपके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो चार या पांच आईपीएल खेल चुके हैं। इसलिए अनुभव से ज्यादा खिताब जीतना अहम है।"स्विंग मास्टर भुवनेश्वर का मानना है कि लीग भारत को कई तेज गेंदबाज दे सकती है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में टीम में केवल एक या दो तेज गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन मौजूदा समय में भारत के पास उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के रूप में कई तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा," इसका सही कारण जानना मुश्किल है, लेकिन यदि हमारे घरेलू टूर्नामेंट देखें तो यह बहुत अच्छा है। आईपीएल पिछले 10 वर्षों से चला आ रहा है। यहां कई अच्छे कोच भी हैं इसका श्रेय आईपीएल को ही जाता है। हां, यह प्रारूप छोटा है, लेकिन मुश्किल समय में भी आपको अपने अनुभव और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करना है।" 

 

Tags: IPL , SPROTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD