उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार संस्कृत भाशा में आने वाली बाधाओं को तुरंत दूर करने के लिए कार्य करेगी।उपमुख्यमंत्री ने यह बात कोट भलवाल में राश्ट्रीय संस्कृति संस्थान श्री रणबीर कैम्पस के वार्शिक दिवस समारोह के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।संस्कृत के प्रोत्साहन की आवश्यकता पर बल देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी महान सभ्यता के जन्मदाताओं के ज्ञान की गहराई को समझने के लिए संस्कृत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा इस भाशा के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।पीएचई सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री, जो इस अवसर पर विषेश अतिथि थे, ने कैपस के छात्रों द्वारा दिखाये गये अनुषासन की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से अधिक सर्वश्रेश्ठ बन रही है तथा उन्हें एक हितकारी पर्यावरण उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने वर्तमान अकादमिक वर्श तथा वर्श के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओें तथा युवा महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक वृत्तचित्र भी पेश किया गया। साहित्य विभाग के प्रमुख डॉ. सतीश कुमार कपूर, डॉ. रामदास संगोत्रा, डॉ. प्रभात कुमार, दीपक कुमार, मोहन प्रोहित, डॉ. दयानाथ तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।