Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोक सुराज से साकार हो रहा सुशासन का सपना : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 31 Mar 2018

Last updated on: Mar 31, 2018, 00:00 IST

लोक सुराज से सफल सुशासन का सपना साकार हो रहा है। शनिवार को यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ढाई महीने तक चले लोक सुराज के समापन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अभियान है, जिसमें किसानों, मजदूरोंए युवाओंए छात्र-छात्राओं और समाज के सभी वर्गों के बीच बैठकर उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को समझकर प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए योजनाओं को और भी अधिक बेहतर ढंग से संचालित करने में सरकार को काफी मदद मिलती है। डॉ. रमन सिंह ने लोक सुराज अभियान में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, संसदीय सचिवों, सभी विधायकों, सांसदों, त्रि-स्तरीय पंचायतों और शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से प्राप्त सहयोग की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी दिया धन्यवाद दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में मुख्य सचिव और प्रभारी सचिवों सहित सभी विभागों के राज्यस्तरीय, जिला स्तरीय, तहसील और विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा। हर जिले में कलेक्टर और उनकी पूरी टीम ने अभियान को सफल बनाने में काफी मेहनत की। 

यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण 12 जनवरी से 14 जनवरी तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आवेदन संकलन के लिए था, जिसमें 30 लाख 10 हजार 715 आवेदन प्राप्त हुए। दूसरे चरण में संबंधित विभागों की ओर से 15 जनवरी से 11 मार्च तक इन आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। लगभग 99 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हो गया। तीसरे चरण में 11 मार्च से 31 मार्च तक प्रदेशभर में एक हजार 811 समाधान शिविर लगाकर आवेदकों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इनमें से एक हजार 182 शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 10 ग्राम पंचायतों के बीच आयोजित किए गए। शहरी क्षेत्रों में 629 समाधान शिविर वार्ड समूहों में आयोजित हुए।समाधान शिविरों में लोगों को सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान और सामग्री आदि का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तीसरे चरण में हेलीकाप्टर से सात गांवों का आकस्मिक दौरा किया और चौपालों में ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने 25 समाधान शिविरों में भी आकस्मिक रूप से शामिल होकर गांवों के विकास के लिए कई घोषणाएं की।डॉ. सिंह ने 12 जिला मुख्यालयों में सभी 27 जिलों के विकास कार्यो की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 11 मार्च से 31 मार्च के बीच हेलीकाप्टर से प्रदेशभर में लगभग सात हजार 119 किलोमीटर का दौरा किया।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD