Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कर्नाटक में कांग्रेस करने जा रही वापसी : मल्लिकार्जुन खड़गे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2018

Last updated on: Mar 31, 2018, 00:00 IST

कर्नाटक से कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनके राज्य में कांग्रेस वापसी करने जा रही है। राज्य की सिद्धा रमैया कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं, इसलिए उसे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में उसे अच्छा बहुमत मिलेगा। इंडिया टुडे समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम 'कर्नाटक पंचायत' में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के सवाल 'क्या चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर काम करेगा', का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा यह सवाल महज कांग्रेस को बांटने की कोशिश है। वहीं राज्य में चुनावी पोस्टरों में राहुल गांधी की जगह सिद्धा रम्मैया को ज्यादा तरजीह दिए जाने पर सफाई देते हुए खड़गे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के कार्यक्रमों पर सरकार चलती है। राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमों पर भी कांग्रेस के वादों को पूरा कर रही है।इस सवाल पर कि क्या कर्नाटक में कांग्रेस के लिए 'करो या मरो' की स्थिति पैदा हो गई है? खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए केंद्र में बैठी भाजपा सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है। ईडी, सीबीआई समेत सभी सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल कांग्रेस को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। 

कुछ लोग इससे डरकर भाजपा का साथ पकड़ ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस इन हथकंडों से डरने वाली नहीं है, वह राज्य में वापसी करके दिखाएगी।यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक में भाजपा का संगठन आपसे ज्यादा मजबूत हो चुका है? खड़गे ने कहा कि भाजपा के लिए आरएसएस के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। आरएसएस के लोग घर-घर जा रहे हैं और लोगों के बीच झूठा प्रचार कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घर-घर जा रहे हैं और सीधे अंतिम वोटर से बात कर आरएसएस के सभी प्रयासों को खोखला साबित कर रहे हैं।लिंगायत हिंदू या अल्पसंख्यक? इस सवाल पर कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा, "भाजपा के पास लिंगायत मुद्दे पर कोई नरेटिव नहीं है, यह कोई नई बात नहीं है कि लिंगायत को हिंदू धर्म से अलग देखा जाए। जैसे बुद्ध और महावीर को अगल से मान्यता है और किसी धर्म के साथ नहीं बांधा गया है, उसी तरह लिंगायत को अल्पसंख्यक दर्जा देना उचित है। इसे सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता कि भाजपा इस मुद्दे पर अलग रुख रखती है।" 

 

Tags: Mallikarjun Kharge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD