Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

भारत ने मुश्किल समय में लोगों का स्वागत किया : राम माधव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 31 Mar 2018

Last updated on: Mar 31, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम माधव ने शनिवार को कहा कि भारत ने हमेशा मुश्किल में फंसे लोगों का खुले दिल से स्वागत किया है। दलाई लामा के भारत पहुंचने की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में राम माधव ने कहा, "हम जानते हैं कि एक शरणार्थी का जीवन बहुत कठिन होता है..हमने मुश्किल में फंसे बहुत से लोगों की मेजबानी की है। भारत ने हमेशा से मुश्किल में फंसे लोगों का खुले हाथों व दिल से स्वागत किया है।"इस समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा के साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, सांसद शांता कुमार व सत्यव्रत चतुर्वेदी भी व केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अध्यक्ष लोबसांग सांगय भी शामिल थे।यहां स्थित निर्वासित तिब्बती सरकार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "दोस्तों हम आपके लिए शरणार्थी जैसा शब्द नहीं इस्तेमाल करना चाहते। यह आपकी भूमि है। आप निर्वासन में हैं और तिब्बत आपका इंतजार कर रहा है।"उन्होंने कहा कि भारत ने पारसी समुदाय को भी आश्रय दिया है।भाजपा नेता ने कहा, "हम आजीविका के नुकसान व जीवन संघर्ष के साथ एक शरणार्थी के जीवन को समझ सकते हैं। लेकिन उनकी पवित्रता व यहां (1959) आने वाले लोगों को धन्यवाद।"भारत व तिब्बत के संबंधों पर माधव ने कहा, "हम आध्यात्मिक व धार्मिक सहयोगी हैं।"दलाई लामा के भारत पहुंचने की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे दिल्ली में समारोह के रद्द करने के बाद तिब्बत की निर्वासित सरकार ने देश भर में 'धन्यवाद भारत' कार्यक्रम शुरू किया है।

 

Tags: Ram Madhav , Dr Mahesh Sharma , SHANTA KUMAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD