Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृह सचिव ने कश्मीर के हालात की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने यहां सुरक्षा हालात की समीक्षा की और इसके साथ ही जम्मू एवं कश्मीर की उनकी दो दिवसीय यात्रा मंगलवार को समाप्त हो गई। सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के विमान से नई दिल्ली जाने से पहले, गृह सचिव ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से श्रीनगर में उनके आवास पर मुलाकात की।गृह सचिव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लथपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के शिविर का भी दौरा किया। सीआरपीएफ शिविर के दौरे के दौरान उनके साथ राज्य पुलिस प्रमुख और सीआरपीएफ के महानिदेशक भी थे।गृह सचिव ने सोमवार को श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, राज्य व केंद्रीय खुफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।गौबा ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री विकास पैकेज पर भी समीक्षा बैठक की।गृह सचिव ने विशेष विकास पैकेज को समयसीमा के अंदर लागू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि सात नवंबर, 2015 को पैकेज की घोषणा के समय ही इसकी राशि 80,068 करोड़ रुपये थी, जोकि समयसीमा बढ़ने की वजह से केवल दो वर्षो में एक लाख करोड़ रुपये हो गई।

 

Tags: MIX JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD