Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हंसराज गंगाराम अहीर ने भगत सिंह ,राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2018

Last updated on: Mar 23, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह राज्‍यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। श्री अहीर ने इस अवसर पर कहा  भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव हम सबके लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। उन्‍होंने कहा ‘आज हम जिस आजादी का आनंद ले रहे है उसे हासिल करने के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है। उनका बलिदान व्‍यर्थ नहीं जाएगा हम उसे व्‍यर्थ नहीं जाने देंगे।’ श्री अहीर ने कहा ‘आज हम शहीद दिवस पर उन सब लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्‍होंने अपना बलिदान दिया है।’ उन्‍होंने इस अवसर पर स्‍वाधीनता संग्राम और 1857 के आंदोलन का भी उल्‍लेख किया। श्री अहीर ने कहा कि वह सौभाग्‍यशाली हैं कि उन्‍हें आज स्‍वाधीनता सेनानियों के परिजनों के बीच आने का मौका मिला है। उन्‍होंने कहा कि वह उनका सम्‍मान करते हैं। श्री अहीर ने कहा कि उन्‍हें उनलोगों की ओर से कुछ मांगों से संबधित ज्ञापन मिला है। सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने उनके बच्‍चों के लिए बेहतर शिक्षा सुविधा तथा उनके खुदके ठहरने के लिए दिल्‍ली में एक भवन बनाये जाने की मांग की है। इस अवसर पर सांसद श्री प्रसन्‍न कुमार पटसनी,श्री प्रसन्‍न आचार्य और श्री नित्‍यानंद राय भी उपस्‍थित थे।

 

Tags: Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD