Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डेटा घोटाले से कांग्रेस को जोड़ना भटकाने की रणनीति : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2018

Last updated on: Mar 22, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों के बारे में सालों तक झूठ बोला और अब वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उनकी पार्टी पर एक कंपनी के साथ रिश्तों का आरोप लगा रही है। कंपनी पर फेसबुक उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, " समस्या : 39 भारतीयों की मौत, सरकार झूठ बोलते हुए पकड़ी गई। कांग्रेस और डेटा चोरी पर कहानी रची। नतीजा : मीडिया समूह 39 भारतीयों की मौत के मामले से भटक गए। समस्या हल हो गई।"सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर 2019 में अपना चुनाव अभियान चलाने के लिए राजनीतिक डेटा विश्लेषक फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया था। जिसके एक दिन बाद गांधी की प्रतिक्रिया आई है। मंत्री ने आरोप लगाया था कि कंपनी डेटा हेराफेरी में शामिल पाई गई है और चेतावनी दी थी कि भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग के किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD