Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

आलू किसानों के लिए जल्द होगा बोर्ड का गठन : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) , 21 Mar 2018

Last updated on: Mar 21, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सरकार जल्द ही आलू किसानों के लिए एक अलग बोर्ड का गठन करेगी। पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में उद्योग का कोई माहौल नहीं था लेकिन जब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आई है तब से सूबे में उद्योग का एक माहौल बना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी सरकार आलू किसानों के लिए एक अलग से बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने फिरोजाबाद के कांच उद्योग के बारे में कहा कि सरकार इस उद्योग की ब्रांडिंग करेगी। योगी ने कहा कि निवेशक यूपी में निवेश करना चाह रहे हैं। यह भाजपा सरकार की वजह से ही संभव हो सका है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि हम आपके पास उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित में किए गए विकास कार्य की रिपोर्ट लेकर आए हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम पर सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। यहां होने वाले सम्मेलन में बीस हजार लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के साथ ही करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD