Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए मनोवैज्ञानिक पहुंच महत्वपूर्ण : डॉ जितेन्द्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2018

Last updated on: Mar 19, 2018, 00:00 IST

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालाय में राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज यहां ‘बहुपक्षवाद तथा भारत के पूर्वोत्तर को जोड़ने का युगः अवसर और चुनौतियां’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। यह संगोष्ठी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय तथा विश्व मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) तथा एशियन कंफ्लूएंस (दिव्य जीवन फाउंडेशन की इकाई), शिलांग, मेघालय द्वारा 19 और 20 मार्च, 2018 को संयुक्त रूप से किया जा रहा है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उद्घाटन भाषण में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के पास जो क्षमताएं हैं, उनका दोहन नहीं किया गया है और यह क्षेत्र प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए मनोवैज्ञानिक पहुंच भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना शारीरिक पहुंच। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक पर बल देने के परिणाम स्वरूप विमान, रेल और सड़क संपर्क में काफी सुधार हुआ है और इससे उद्यमियों के सामने पहले आने वाली बाधाएं अवश्य दूर होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति पर बल देना क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए उत्पादन की नई संभावनाओं को तलाशने का बड़ा अवसर है।

उन्होंने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए ईटानगर में दूसरा भारतीय फिल्म और प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआईआई) स्थापित किया जाएगा। पहला संस्थान महाराष्ट्र के पुणे में है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए क्षेत्र आधारित सड़क विकास योजना ‘पूर्वोत्तर सड़क विकास योजना’ (एनईआरएसडीएस) को वैसी सड़कों के रखरखाव, निर्माण और उन्नयन के लिए है, जो दो राज्यों के बीच सड़कों को जोड़ने वाली होने के कारण उपेक्षित रह गईं, ‘बिना स्वामित्व वाली’ रहीं और उन्हें ‘अनाथ सड़कें’ कहा जाने लगा। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय सरकारी एजेंसियों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने जापान सरकार के साथ सहयोग का उदाहरण दिया, जिसके अंतर्गत जापान सरकार क्षेत्र में भारी निवेश करेगी। सिंगापुर ने भी असम में कौशल केन्द्र स्थापित करने की पेशकश की है। इस अवसर पर विश्व मामलों की भारतीय परिषद के महानिदेशक श्री नलीन सूरी तथा एशियन कंफ्लूएंस के निदेश श्री सब्यसाची दत्त उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD