Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

नोटबंदी सबसे बड़ा झूठ, कांग्रेस ही संकट सुलझा सकती है : पी. चिदंबरम

पी. चिदंबरम
पी. चिदंबरम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने रविवार को नोटबंदी को अबतक का सबसे बड़ा झूठ करार दिया और भाजपा नीत सरकार पर अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अधिवेशन में पार्टी की आर्थिक नीति पेश करने के बाद चिदंबरम ने यहां कहा, "नोटबंदी से बड़ा कोई झूठ नहीं हो सकता।"उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पर निशाना साधा और कहा कि नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद बैंक ने राष्ट्र को नहीं बताया कि उसे विमुद्रीकृत मुद्रा की कुल कितनी रकम वापस मिली। उन्होंने कहा, "नोटबंदी एक बड़ा झूठ था। आरबीआई अभी भी गिनती कर रहा है और उसने हमें नहीं बताया कि कितना पैसा वापस आया।"नौकरियां पैदा करने में सरकार के विफल रहने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि (2004-14) तक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हमने नौकरियों का सृजन किया था।

उन्होंने कहा, "हमने पर्याप्त नौकरियों का सृजन नहीं किया, लेकिन हमने नौकरियों का सृजन किया। लोगों को नौकरियां मिलीं, शिक्षित लोगों को नौकरियां मिलीं, सेवा क्षेत्र में अन्य लोगों को नौकरियां मिलीं।"चिदंबरम ने कहा, "लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार साल में नौकरियों का सृजन नहीं किया। उन्होंने नौकरियों को समाप्त कर दिया, नोटंबदी ने नौकरियों को समाप्त कर दिया, दोषपूर्ण जीएसटी ने नौकरियों को समाप्त किया।"चिदंबरम ने कहा कि वर्तमान संकट से केवल कांग्रेस ही देश को बाहर निकाल सकती है।राहुल गांधी द्वारा दिसंबर में दशकों पुरानी पार्टी का शासन संभालने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "एक नए युवा ऊर्जावान नेतृत्व ने कांग्रेस की कमान संभाली है। हम दोस्तों और सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।"उन्होंने कहा कि 2014 में 766 परियोजनाएं बाधित हुई थीं। जिनकी संख्या 2015 में बढ़कर 816 और 2016 में 893 पहुंच गई। उन्होंने कहा, "आज बहुत-सी परियोजानाएं बाधित हैं। परियोजनाओं को पुनर्जीवित नहीं किया गया, परियोजनाएं शुरू नहीं हुईं, परियोजनाएं रुक गई हैं।"उन्होंने अर्थव्यवस्था की धीमी वृद्धि दर के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार को एक मजबूत अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी। भावी पीढ़ियों तक विकास का कार्य जारी रखा जाना चाहिए। हालांकि आज भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग हो चुकी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था बढ़ रही है।"चिदंबरम ने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब 14 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाया गया था, जो एक बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने कहा, "लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को गरीबी की तरफ धकेल दिया। गरीबी रेखा से नीचे वालों की संख्या बढ़ी है।"कांग्रेस नेता ने कहा, "नोटबंदी ने हजारों को गरीबी की ओर धकेल दिया। कतारों में खड़े सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई। जीएसटी ने नौकरियां समाप्त कर दी। जीएसटी ने लोगों को गरीबी की ओर धकेला, कृषि संकट ने किसानों को गरीबी की ओर धकेला और तो और दैनिक मजदूरों को भी गरीबी की ओर धकेल दिया गया।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD