Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

रात 12 बजे के बाद गाड़ी न चलाएं : सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को रात 12 बजे के बाद गाड़ी न चलाने की सलाह दी है। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में आयोजित जेके टायर सीसीआई रैली-2018 की शुरुआत से पहले महाजन ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। लोकसभा अध्यक्ष ने रफी मार्ग स्थित सीसीआई परिसर में सुबह 10 बजे इस रैली को हरी झंडी दिखाई। 40 किलोमीटर की रैली संसद मार्ग, नार्थ एवेन्यू, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, साउथ एवेन्यू, तीन मूर्ति मार्ग, कौटिल्य मार्ग, शांति पथ और सरदार पटेल मार्ग से होकर गुजरी और सीसीआई पर आकर खत्म हुई। इस रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले समारोह में मौजूद लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने की सलाह देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "मैं सभी को यहीं सलाह दूंगी कि आप रात 12 बजे के बाद गाड़ी न चलाएं। आप जहां भी हों, चाहे किसी दुकान के पास या किसी ढाबे के पास, वहीं रुक जाएं। रात को सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं।"उन्होंने कहा कि इस समारोह का आयोजन बेहद अच्छा है और वह इसके लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देती हैं।इस मौके पर सीसीआई सचिव राजीव प्रताप रूडी, सांसद सचिन पायलट, दिनेश त्रिवेदी, संजय जायसवाल और मनोज तिवारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD