Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गोरखपुर से सीख मिली, 'ऐसा भी हो सकता है' : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2018

Last updated on: Mar 17, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव की हार ने भाजपा को अहसास कराया कि 'ऐसा भी हो सकता है' लेकिन 'यह दोबारा नहीं होगा'। बिहार के अररिया और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर व फुलपूर में हार के कुछ दिन राजनाथ ने यह बयान दिया। सिंह ने सीएनएन न्यूज18 राइजिंग इंडिया समिट को संबोधित करते हुए कहा, "हो गया, आगे नहीं होगा। हमें पता चला है कि ऐसा भी हो सकता है।"राहुल गांधी ने इससे पहले बयान दिया था कि देश भाजपा के खिलाफ खड़ा हो रहा है, जिस पर राजनाथ सिह ने कहा, "वह हमारे विपक्षी नेता हैं और कई चीजें वह कहते रहेंगे लेकिन केवल समय बताएगा कि देश किसके साथ खड़ा है।"यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मैं 'अतिमहत्वाकांक्षी' नहीं हूं। लेकिन हां, अगर किसी को अवसर मिले तो उसे जरूर पूरा करना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"रामजन्मभूमि मुद्दे पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम उन्हें इस मुद्दे में मध्यस्थता करने से नहीं रोक सकते। जहां तक सरकार का सवाल है, यह मामला अदालत में विचाराधीन है।"यह पूछे जाने पर कि क्या जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, उन्होंने इसके जवाब में कहा, "अगर कोई जेएनयू का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। अगर कोई पार्टी किसी विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण करने की राजनीति कर रही है, तो यह नहीं होना चाहिए।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD