Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर की रक्षा के लिए सीमा पार करने से परहेज नहीं : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2018

Last updated on: Mar 17, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत से कश्मीर को नहीं छीन सकती है और जरूरत पड़ने पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सुरक्षा बल सीमा पार कर सकते हैं। राजनाथ सिंह ने सीएनएन न्यूज18 के 'राइजिंग इंडिया समिट' को संबोधित करते हुए कहा, "कश्मीर हमारा है, हमारा था और हमेशा हमारा रहेगा। कोई भी इसे हमसे नहीं ले सकता।" उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, "हम न केवल भारत के आंतरिक हिस्से की सुरक्षा करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर देश की सुरक्षा के लिए सीमा पार भी कर सकते हैं। किसी को भी इसे अन्यथा तौर पर नहीं लेना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत अच्छे संबंध चाहता है, बशर्ते वह आतंकवादियों की मदद करना बंद कर दे। राजनाथ ने कहा कि अब तो अमेरिका भी पाकिस्तान की निंदा कर रहा है। हम दोस्ती चाहते हैं, लेकिन उन्होंने हमारे दोस्ती के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी हाफिज सईद को मान्यता दे रहा है। सईद ने वहां राजनीतिक पार्टी गठित कर ली है और वह चुनाव में भाग लेना चाहता है।" गृहमंत्री ने कहा कि सरकार कश्मीर समस्या का स्थाई समाधान तलाशने के लिए उत्सुक है और किसी से भी बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सरकार ने खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त किया है। 

इस संबंध में आगे बढ़ते हुए वार्ता के लिए सभी वर्गो के लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के बच्चे उनके लिए अपने बच्चे के समान हैं और कट्टरपंथ के नाम पर वह किसी को भी उन बच्चों को बहकाने नहीं देंगे। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कहा है कि पहली बार पत्थरबाजी करने वाले लोगों को माफ कर दिया जाए।साल 2018 की शुरुआत में जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने पत्थरबाजी के मामले में 9,730 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए थे, जिनमें पहली बार पथराव करने वाले भी शामिल थे। राजनाथ ने कहा कि पहली बार पथराव करने वालों को माफ कर दिया गया, क्योंकि वे किसी और के बहकावे में हो सकते हैं। वे छोटे हैं और उन्हें एक और मौके की जरूरत है। गृहमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक सहमति बनाने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को साथ लाने में सफल रहे हैं। राजनाथ ने नक्सलियों से निपटने के लिए भी सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जंग गोलियों से नहीं जीती जा सकती है, हम इस दिशा में कई विकास की पहल कर रहे है और उन इलाकों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जो आजादी के बाद से अब तक अछूता है। राजनाथ ने कहा, "भारत के लिए नक्सलवाद एक बड़ी समस्या है, लेकिन चार वर्षो में इस मामले में हमने बड़ी सफलता हासिल की है।" 

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD