Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकसभा में हंगामं के बीच दो विधेयक पारित, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2018

Last updated on: Mar 15, 2018, 00:00 IST

लोकसभा में गुरुवार को विपक्षी पार्टियों के हंगामे के बीच दो विधेयक पारित किया गया। इस बीच विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष के आसन के समीप इकट्ठे होकर तख्तियां दिखाई और नारे लगाए। श्रम राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने सदन के समक्ष कर्मचारियों को ग्रेच्यूटी देने के संबंध में (संशोधन), विधेयक 2017 रखा, जिसे हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।सरकार ने उसके बाद विशिष्ट राहत (संशोधन) विधेयक, 2017 सदन के समक्ष रखा और इसे भी हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।जैसे ही सरकार ने ग्रेच्यूटी भुगतान विधेयक पारित करने के लिए आगे बढ़ाया, अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह सहमत हैं कि इस पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इसे पारित किया जाना भी जरूरी है।उन्होंने कहा, "मैं सहमत हूं कि चर्चा होनी चाहिए। लेकिन यह संभव नहीं है और विधेयक को पास करना जरूरी है।"जिसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने जोर से 'ना' कहकर विरोध जताया।इस बीच रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य एन.के. प्रेमचंद्रन और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी द्वारा पेश संशोधन को ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया गया जबकि सरकार के संशोधन को स्वीकार कर लिया गया।

ग्रेच्यूटी भुगतान अधिनियम,1972 से किसी प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, खनन, तेलक्षेत्र, वृक्षारोपण, बंदरगाह, रेलवे, कंपनी और दुकानों में 10 से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्यूटी देने का प्रावधान है।कर्मचारियों द्वारा इन प्रतिष्ठानों में लगातार पांच वर्ष की अवधि पूरी करने के बाद ग्रेच्यूटी दिया जाता है। इस विधेयक से केंद्र सरकार सेवा जारी रखने के लिए मातृत्व अवकाश तय करने की अधिसूचना जारी कर सकती है और कर्मचारियों के लिए बचे ग्रेच्यूटी को तय कर सकती है।अधिनियम के अंतर्गत, कर्मचारियों को 10 लाख रुपये से ज्यादा की ग्रेच्यूटी नहीं दी जा सकती। विधेयक में मौजूदा तयसीमा को हटाने और केंद्र सरकार द्वारा तयसीमा को अधिसूचित करने का प्रावधान है। वहीं विशिष्ट राहत(संशोधन) विधेयक, 2017 के अंतर्गत कुछ सिविल अदालतों को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर राज्य सरकार विशेष अदालत का दर्जा दे सकती है।विधेयक पारित होने के समय कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, वाइएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन के समक्ष इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बीच, लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

 

Tags: Lok Sabha , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD