Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

कोहली की आक्रामकता टीम पर से दबाव घटाती है : सौरव गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2018

Last updated on: Mar 03, 2018, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता अन्य खिलाड़ियों पर से दबाव घटाने में मदद करती है और भारतीय टीम भाग्यशाली है कि उसके पास कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान हैं। सीएनएन-न्यूज 18 ने गांगुली के हवाले से बताया, "मैं समझता हूं कि कोहली और धोनी दो अलग तरह के इंसान हैं। कोहली काफी आक्रामक है और मैं भी ऐसा हीे था लेकिन कोहली शायद इसे एक कदम आगे ले गए हैं। मुझे पता करना होगा कि विकेट के बाद वह किसकी तरफ मुक्का दिखाते हैं।"गांगुली ने कहा, "धोनी काफी शांत रहते हैं और इससे किसी के उपर का दवाब कम नहीं होता। विराट कोहली के लिए यह दूसरों पर से दबाव कम करने का तरीका है और मैं भी ऐसा ही करता था जबकि धोनी दबाव सोख लेते हैं। इसलिए हर कप्तान अलग होता है और समझता हूं कि भारतीय टीम बहुत ही खुशनशीब है कि उनके पास कोहली और धोनी जैसी दो अलग-अलग कप्तान हैं। "सौरव गांगुली ने विराट के प्रदर्शन पर कहा, "विराट अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी फॉर्म में है। मैं समझता हूं कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं, वह इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान है और मुझे विश्वास है कि वह भारतीय क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।"

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD